फ्री और पेड विंडोज एंटीवायरस सॉफ्टवेयर

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 1 नवंबर 2016 13:10 IST
पिछले एक दशक में हमें इंटरनेट की लत लग गई है। हम पूरी तरह से इस पर निर्भर हो चले हैं। और कुछ लोग हमारी इस मज़बूरी का फायदा उठाना चाहते हैं। ऐसे में एंटीवायरस टूल की भूमिका बढ़ जाती है।

जैसे-जैसे समय बीता है, खतरा भी उतना ही गंभीर होता गया है। ऐसे में एंटीवायरस सॉफ्टवेयर भी हर नए खतरे के लिए तैयार किए जाते रहे हैं। भले ही ज्यादातर ओएस निर्माता कंपनियां कुछ सिक्योरिटी टूल को अपने सिस्टम का हिस्सा बनाती हैं, लेकिन गंभीर खतरे की स्थिति में इसपर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता।

एक अच्छे सिक्योरिटी पैकेज में वायरस और मालवेयर से छुटकारा तो मिलना ही चाहिए। साथ में यूज़र फ्रेंडली फायरवॉल प्रोटेक्शन, पैरेंटल कंट्रोल ऑप्शन, फिशिंग प्रोटेक्शन, और भी कई शानदार फ़ीचर हों तो बेहतर है।

सबसे अहम यह है कि एंटीवायरस/ सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर हमारे सिस्टम की परफॉर्मेंस को प्रभावित ना करें। साथ में पॉपअप नोटिफिकेशन से छुटकारा दिलाए और महंगा भी ना हो। मार्केट में कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन हमने आपके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प चुनकर निकाले हैं।
Advertisement

बिटडिफेंडर इंटरनेट सिक्योरिटी
Advertisement
बिटडिफेंडर सूइट बिटडिफेंडर एंटीवायरस प्लस के साथ आता है जो अलग से भी मार्केट में उपलब्ध है। यह बेहतरीन काम करता है। ये दावा ज्यादातर इंडस्ट्री टेस्ट के आधार पर किया जा रहा है। पीसीमैग की टेस्टिंग के मुताबिक, इसका स्पैम फिल्टर बेहतरीन है। यह लोकप्रिय ऑउटलुक के साथ इंटिग्रेटेड है। इसका रेंसमवियर प्रोटेक्शन भी काम का है। रेंसमवियर के मामले इन दिनों ज्यादा होते हैं, कई लोगों को यह प्रोडक्ट बहुत पसंद आएगा। बिटडिफेंडर का रेसक्यू मोड एक ख़ास सेफ मोड है। इसकी मदद से आप अपने सिस्टम को रेंसमवेयर या मालवेयर से बचा पाएंगे। इसका ऑटोपायलट फ़ीचर लगातार काम करता रहता है।

अलग से इस प्रोडक्ट का 2016 वर्ज़न फिलहाल फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर उपलब्ध नहीं है। आप 2015 का एडिशन फ्लिपकार्ट पर 360 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आपको 2016 वर्ज़न चाहिए तो शॉपक्लूज़ पर तीन पीसी का लाइसेंस 2,809 रुपये में मिलेगा। बिटडिफेंडर के एंटीवायरस टूल का मुफ्त वर्ज़न भी उपलब्ध है। अगर 30 दिन के इंटरनेट सिक्योरिटी ट्रायल से आप संतुष्ट नहीं है तो एंटीवायरस टूल का इस्तेमाल करें।
Advertisement

कासपर्सकी इंटरनेट सिक्योरिटी
कासपर्सकी फायरवेल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह यूज़र की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए तय करता है कि किन प्रोग्राम को सिस्टम पर खुलने की इज़ाजत दी जाए और किन्हें ब्लॉक किया जाए। इसके अलावा नए एप्लिकेशन के रिक्वेस्ट पर यह पॉप-अप भी नहीं खोलता। इसका एंटीवायरस टूल अलग से उपलब्ध है। इसे अच्छी रेटिंग मिली है। इस सूइट में रिमोट मॉनिटरिंग और मैनेजमेंट भी मौजूद है। कासपर्सकी इंटरनेट सिक्योरिटी का फिशिंग डिटेक्शन स्किल बेहतरीन है। यह स्कैम साइट को तो ब्लैकलिस्ट करता ही है। साथ में नई तकनीक के साथ तैयार हुए ऐसे वेबसाइट की पहचान भी करता है। सॉफ्टवेयर आपको पहले से इंस्टॉल एप्लिकेशन को भी अच्छे से स्कैन करने की सुविधा देता है। कासपर्सकी द्वारा डेवलप किया गया पैरेंटल कंट्रोल सिस्टम में रिमोट मैनेजमेंट को छोड़कर सबकुछ है। यह बच्चों के लिए अनुपयुक्त वेबसाइट को तो ब्लॉक करता ही है, साथ में प्रॉक्सी सर्वर इस्तेमाल करने से भी रोकता है। इसकी मदद से अभिभावक यह तय कर सकते हैं कि बच्चे कितना वक्त कंप्यूटर पर बिताएं। यह वीडियो गेम्स के लिए रेटिंग पर आधारित प्रोटेक्शन के साथ आता है, ताकि आपका बच्चा बड़ों के लिए बनाए गए गेम को ना खेल बैठे।
Advertisement

कासपर्सकी इंटरनेट सिक्योरिटी आपको फ्लिपकार्ट पर 574 रुपये में मिल जाएगा और अमेजऩ पर 494 रुपये में।

अवीरा एंटीवायरस प्रो
नाम से लगता है कि यह सिर्फ एंटीवायरस प्रोग्राम की सुविधा देता है, लेकिन अवीरा फायरवॉल और पैरेंटल मॉनीटरिंग के साथ आता है। बेसिक फायरवॉल आपको एप्लिकेशन के लिए दिशा-निर्देश और प्रोफाइल तय करने की सुविधा देत है। ताकि आपके पास प्राइवेट और पब्लिक नेटवर्क में जाने पर ज्यादा कंट्रोल रहे। सोशल नेटवर्किंग मॉड्यूल में जैसे ही यह सॉफ्टवेयर बच्चों की पहचान कर लेता है तो उन्हें संदेहास्पद प्रोफाइल से बचाता रहता है।

अवीरा में आपको ज्यादा एड-ऑन नहीं मिलते। लेकिन अगर आप एंट्री-लेवल सूइट की तलाश में हैं जो वायरस और मालवेयर से मजबूती से प्रोटेक्शन दे और साथ में साधारण फायरवॉल प्रोटेक्शन भी तो अवीरा एंटीवायरस प्रो आपकी ज़रूरतों को अच्छे से पूरा करेगा।

अवीरा एंटीवायरस प्रो एक कंप्यूटर के लिए 350 रुपये में अमेज़न पर उपलब्ध है।

एमसीसॉफ्ट एंटी-मालवेयर
एमसीसॉफ्ट एंटी-मालवेयर के नाम से साफ है कि यह मालवेयर प्रोटेक्शन के मामले में बेहतरीन है। सॉफ्टवेयर काफी स्मार्ट है, खासकर नए प्रोग्राम को विंडोज का एक्सेस देने के मामले में। इसमें एक अतिरिक्त फ़ीचर फिशिंग प्रोटेक्शन है। लेकिन इसकी क्षमता बेहद ही शानदार नहीं है।

अफसोस की बात यह है कि यह फ्लिपकार्ट या अमेज़न पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि, आप इस सॉफ्टवेयर का एक साल का लाइसेंस 1437.64 रुपये में पा सकते हैं।

सिमेनटेक नॉर्टन सिक्योरिटी
सिमेनटेक अपनी सिक्योरिटी पैकेज पर कई सालों से काम करती रही है। जिसका असर सॉफ्टवेयर के प्रज़ेंटेशन में दिखता है।

सिमेनटेक अपने नॉर्टन सिक्योरिटी सूइट को अलग-अलग अंदाज में डिलीवर करता है। इसका स्टेंडर्ड वर्ज़न 749 रुपये, डिलक्स वर्ज़न 1,399 रुपये और प्रीमियम वर्ज़न 2,999 रुपये में उपलब्ध हैं। ये कीमतें सिर्फ पहले साल के लिए हैं। इन्हें रीन्यू कराने पर यह कीमत ज्यादा हो सकती है।

अफसोस की बात यह है कि सिमेनटेक के लेटेस्ट सिक्योरिटी सूइट को खरीदने के लिए फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसी वेबसाइट पर कोई विकल्प मौजूद नहीं है।  

मैककैफे इंटरनेट सिक्योरिटी
ज्यादातर वेंडर आपको संपूर्ण पैकेज देना चाहते हैं जो एंटीवायरस ज़रूरतों से कहीं ज्यादा है। मैककैफे या इंटल की प्रोटेक्शन हर प्लेटफॉर्म के लिए है। मैक, एंड्रॉयड या फिर आईओएस डिवाइस।  

मैककैफे इंटरनेट सिक्योरिटी के लिए आपको 439 रुपये खर्चने होंगे। यह कीमत फ्लिपकार्ट पर है। वहीं, अमेज़न पर यही प्रोडक्ट 389 रुपये में उपलब्ध है।

ईस्कैन इंटरनेट सिक्योरिटी
ईस्कैन इंटरनेट सिक्योरिटी सूइट कई फ़ीचर के साथ आता है। यह एंटीवायरस टूल होने के साथ वेब प्रोटेक्शन, प्राइवेसी कंट्रोल, फायरवॉल, स्पैम फिल्टरिंग और एंडप्वाइंट सिक्योरिटी फ़ीचर के साथ आता है। एंटीवायरस फ़ीचर बिटडिफेंडर के इंजन का इस्तेमाल करता है।

एक साल तक इसे एक पीसी पर इस्तेमाल करने के लिए आपको फ्लिपकार्ट से खरीदने पर 599 रुपये और अमेज़न 404 रुपये लगेंगे।

ईसेट स्मार्ट सिक्योरिटी
रेगुलर एंटीवायरस, एंटी-स्पैम, एंटी-स्पायवेयर, एंटी-फिशिंग और पैरेंटल कंट्रोल मॉड्यूल, ईसेट स्मार्ट सिक्योरिटी के साथ आपको सोशल मीडिया स्कैनर भी मिलेगा। यह एंटी थेफ्ट सिस्टम के साथ भी आता है। यह उन डिवाइस को ट्रैक करता है जिस पर वह इंस्टॉल है।

ईसेट स्मार्ट सिक्योरिटी का लेटेस्ट वर्ज़न अमेज़न पर 499 रुपये और फ्लिपकार्ट पर 489 रुपये में उपलब्ध है।

अवास्ट फ्री एंटीवायरस
मालवेयर को आमतौर पर स्कैन करने के अलावा अवास्ट फ्री एंटीवायरस आपके द्वारा इंस्टॉल किए गए प्रोग्राम की भी जांच करेगा। इसमें एक नेटवर्क स्कैन भी मौजूद है जो आपके राउटर की सेटिंग्स और कंफ्यूग्रेशन की जांच करके खामियों को ढूंढ निकालेगा। इसकी एंटीवायरस क्षमता की फिनिशिंग की कमी है, लेकिन यह भी याद रखना ज़रूर है कि यह मुफ्त है।

अवास्ट फ्री एंटीवायरस एक मात्र मुफ्त में मिलने वाला एंटीवायरस सॉफ्टवेयर इस लिस्ट का हिस्सा बन सका।

अगर चाहिए सिर्फ एंटीवायरस
अगर आपको एंटी-वायरस चाहिए तो अवास्ट फ्री एंटीवायरस, एवीजी एंटीवायरस या पांडा फ्री एंटीवायरस का इस्तेमाल कर सकते हैं। यही सभी मुफ्त में उपलब्ध हैं। दूसरी तरफ बिटडिफेंडर एंटीवायरस प्लस, कासपर्सकी एंटी-वायरस और मैककैफे एंटीवायरस सॉफ्टवेयर वायरेस से मजबूत प्रोटेक्शन देते हैं। हालांकि इसके लिए आपको एक कीमत चुकानी पड़ेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  4. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  5. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  6. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  7. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  3. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  4. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  6. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  8. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.