Rasbhari का ट्रेलर रिलीज़, Amazon Prime Video पर स्ट्रीम की गई पूरी सीरीज़

Rasbhari साल 2020 में रिलीज़ हुई अमेज़न प्राइम भारत की सातवीं सीरीज़ है। इससे पहले कबीर खान की Forgotten Army जनवरी में रिलीज़ की गई थी। इसके बाद फरवरी में कॉमेडियन अनिर्बान दासगुप्ता की ब्लैक कॉमेडी Afsos रिलीज़ की गई।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 25 जून 2020 18:54 IST
ख़ास बातें
  • Rasbhari के कुल मिलाकर आठ एपिसोड हैं
  • Rasbhari के सभी एपिसोड आधे घंटे के हैं
  • सीरीज़ में स्वरा भास्कर का डबल रोल है

Amazon Prime Video पर उपलब्ध है रसभरी

Amazon Prime Video की नई वेब सीरीज़ Rasbhari का ट्रेलर आज रिलीज़ कर दिया गया है, जिसमें स्वरा भास्कर लीड रोल में है। इस सीरीज़ की खास बात यह है कि इसे देखने के लिए आपको लम्बा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा, दरअसल 8 एपिसोड की यह पूरी सीरीज़ Amazon Prime Video पर स्ट्रीम कर दी गई है। सीरीज़ एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें एक लड़का अपनी क्लास टीचर के प्यार में पड़ जाता है, उनकी क्लास टीचर का किरदार निभा रही हैं स्वरा भास्कर। हालांकि, कहानी में बड़ा ट्विस्ट यह है कि इसमें स्वरा भास्कर का डबल रोल है। एक रोल में वह आपको स्कूल के बच्चों को पढ़ाती दिखेंगी, तो दूसरे रोल में वो एक प्रोस्टीच्यूट का किरदार निभा रही है जिसका नाम है 'रसभरी'। यह पूरी सीरीज़ अमेज़न प्राइम पर देखने के लिए उपलब्ध है, जिसे बिना किसी शोरगुल के स्ट्रीम कर दिया गया है।
 

स्टारकास्ट की बात करें, तो सीरीज़ में स्वरा भास्कर के अलावा आयुष्मान सक्सेना, नंद किशोर का किरदार निभा रहे है, रश्मि अगडेकर प्रियंका का किरदार निभा रही हैं, चितरंजन त्रिपाठी त्यागी के किरदार में दिख रहे हैं, नीलू कोहली पुष्पा का किरदार निभा रही हैं, प्रद्युम्न सिंह नवीन के किरदार में हैं, सुनिक्षी ग्रोवर रूपाली के किरदार में हैं, मंजू शर्मा मंजू के किरदार में है, अरूणा सोनी स्नेहलता का किरदार निभा रही हैं, अक्षय सोनी विपुल के किरदार में हैं और न्यूकमर अक्षय बैचू भल्ला के किरदार में दिखेंगे। रसभरी की कहानी शांतनू श्रीवास्तवा ने लिखी है, वहीं सीरीज़ का डायरेक्शन निखिल नागेश भट ने किया है। यह सीरीज़ Applause Entertainment बैनर के तले बनी है।

रसभरी साल 2020 में रिलीज़ हुई अमेज़न प्राइम भारत की सातवीं सीरीज़ है। इससे पहले कबीर खान की Forgotten Army जनवरी में रिलीज़ की गई थी। इसके बाद फरवरी में कॉमेडियन अनिर्बान दासगुप्ता की ब्लैक कॉमेडी Afsos रिलीज़ की गई। मार्च में कॉमेडी-ड्रामा Pushpavalli का दूसरा सीज़न रिलीज़ किया गया था। अप्रैल में Panchayat और Four More Shots Please! का दूसरा सीज़न रिलीज़ किया गया। वहीं मई में अनुष्का शर्मा की Paatal Lok रिलीज़ हुई। अब जून में रिलीज़ हुई Rasbhari सातवीं सीरीज़ रिलीज़ की जा चुकी है।

Amazon Prime Video वर्ल्डवाइड स्ट्रीम की जा चकी है रसभरी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  3. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  4. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  5. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  2. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  3. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  4. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  5. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  6. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  7. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  9. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  10. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.