जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज

Amazon ने अपने शॉपिंग प्लेटफॉर्म के लिए कई नए AI-आधारित विजुअल सर्च फीचर्स पेश किए हैं। इनमें रियल-टाइम AI इमेज सर्च, Amazon Lens Live, Shop by Style और Circle to Search जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जून 2026 16:54 IST
ख़ास बातें
  • Amazon ने AI आधारित विजुअल सर्च फीचर्स पेश किए
  • कैमरे और तस्वीरों से प्रोडक्ट सर्च करना होगा आसान
  • Amazon Lens और Shop by Style जैसे टूल्स शामिल

Photo Credit: Amazon

Amazon ने अपने शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर खरीदारी को आसान बनाने के लिए कई नए AI-आधारित विजुअल सर्च फीचर्स और अपग्रेड्स की जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि इन फीचर्स की मदद से यूजर्स टेक्स्ट, तस्वीर और स्मार्टफोन कैमरे के जरिए प्रोडक्ट्स को ज्यादा आसानी से खोज सकेंगे। नए टूल्स में रियल-टाइम AI इमेज जनरेशन, कैमरा-आधारित प्रोडक्ट सर्च, विजुअल फिल्टर्स और स्टाइल-आधारित शॉपिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। Amazon के मुताबिक, इन फीचर्स का उद्देश्य उन ग्राहकों की मदद करना है जो किसी प्रोडक्ट का नाम नहीं जानते लेकिन उसका लुक या डिजाइन पहचान सकते हैं।

Amazon ने यह जानकारी अपने आधिकारिक ऐलान में दी है। Amazon ने बताया कि उसका नया AI सर्च एक्सपीरियंस Amazon Shopping ऐप में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस फीचर में यूजर जैसे-जैसे सर्च बार में किसी प्रोडक्ट की डिटेल्स टाइप करता है, वैसे-वैसे AI उसकी जानकारी के आधार पर रियल-टाइम में तस्वीरें तैयार करता है। उदाहरण के लिए अगर कोई यूजर किसी खास डिजाइन की शर्ट या सोफा ढूंढ रहा है लेकिन उसका सही नाम नहीं जानता, तो AI उसकी मदद कर सकता है।

Amazon ने "Shop by Style" नाम का नया फीचर भी पेश किया है। इसके तहत कपड़ों और फैशन एक्सेसरीज की खोज के दौरान AI-जनरेटेड कोलाज दिखाई देते हैं। इन कोलाज को अलग-अलग स्टाइल थीम जैसे "Urban Luxe" और "Soft Elegance" के आधार पर तैयार किया गया है। किसी स्टाइल को चुनने पर यूजर उससे मिलते-जुलते प्रोडक्ट्स और कलेक्शन देख सकता है।

कंपनी ने Amazon Lens Live फीचर को भी बेहतर बनाया है। यह फीचर स्मार्टफोन कैमरे के जरिए किसी वस्तु की पहचान कर उससे मिलते-जुलते प्रोडक्ट्स दिखाता है। यूजर्स कैमरा स्क्रीन से बाहर आए बिना प्रोडक्ट्स की तुलना कर सकते हैं, उन्हें कार्ट में जोड़ सकते हैं या विशलिस्ट में सेव कर सकते हैं। इसमें Alexa for Shopping का इंटीग्रेशन भी दिया गया है, जिससे यूजर्स किसी वस्तु के बारे में एक्स्ट्रा जानकारी या सुझाव मांग सकते हैं।

Amazon Lens में इमेज अपलोड सर्च की सुविधा भी मिलती है। यूजर्स किसी प्रोडक्ट की तस्वीर अपलोड करके उसके साथ टेक्स्ट निर्देश जोड़ सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर किसी यूजर को किसी खास डिजाइन का स्नीकर पसंद आता है, तो वह उसकी तस्वीर अपलोड करके "यही डिजाइन लेकिन काले रंग में" या "ऐसा ही लेकिन कम कीमत में" जैसा निर्देश दे सकता है। कंपनी का कहना है कि सिस्टम तस्वीर और टेक्स्ट दोनों को समझकर उससे मिलते-जुलते प्रोडक्ट्स दिखाता है।

Advertisement

इसके अलावा Amazon ने "More Like This" फीचर और Circle to Search सपोर्ट भी जोड़ा है। More Like This फीचर किसी पसंदीदा प्रोडक्ट जैसे ड्रेस या फर्नीचर के समान विकल्प खोजने में मदद करता है। वहीं Circle to Search के जरिए यूजर किसी तस्वीर के खास हिस्से पर सर्कल बनाकर उसी वस्तु की खोज कर सकता है। यह फीचर तब उपयोगी हो सकता है जब एक तस्वीर में कई अलग-अलग प्रोडक्ट मौजूद हों।

Amazon के अनुसार, रियल-टाइम AI इमेज सर्च और Shop by Style जैसे फीचर्स फिलहाल अमेरिका में iOS और Android पर Amazon Shopping ऐप यूजर्स के लिए जारी किए जा रहे हैं। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में इन्हें और ज्यादा प्रोडक्ट कैटेगरी तक विस्तार दिया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.