32 लोग एकसाथ Whatsapp पर करेंगे ग्रुप कॉल, और भी कई धमाकेदार फीचर्स ला रही है कंपनी!

अभी सिर्फ 8 लोग ग्रुप वॉयस कॉल में जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2022 20:04 IST
ख़ास बातें
  • इसके साथ ही लोग 2GB साइज तक की फाइल भी शेयर कर पाएंगे
  • कंपनी- रिएक्शन, लार्ज फाइल शेयरिंग और बड़ी ग्रुप कॉल फीचर्स ला रही है
  • इसके अलावा यह प्‍लेटफॉर्म कई और फीचर्स पर काम कर रहा है

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक पोस्ट में कहा है कि हम वॉट्सऐप पर ग्रुप में नए फीचर जोड़ रहे हैं।

इंस्‍टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स पेश करता रहता है। अब इस प्‍लेटफॉर्म ने बताया है कि आने वाले दिनों में एकसाथ 32 लोग ग्रुप वॉयस कॉल में कनेक्‍ट हो सकेंगे। इसके साथ ही लोग 2GB साइज तक की फाइल भी शेयर कर पाएंगे। ग्रुप वॉयस कॉल में एकसाथ 32 लोगों के कनेक्‍ट होने से यह फीचर और दमदार हो जाएगा। अभी सिर्फ 8 लोग ग्रुप वॉयस कॉल में जुड़ सकते हैं। आने वाले दिनों में एक और खास फीचर वॉट्सऐप में जुड़ेगा, जिसके बाद ग्रुप ए‍डमिन किसी भी वक्‍त ग्रुप के किसी मैसेज को डिलीट कर सकेगा। वह बातचीत ग्रुप के बाकी मेंबर्स को दिखाई नहीं देगी।    

वॉट्सेएप के मालिकाना हक वाली मेटा (Meta Platforms) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने एक पोस्ट में कहा है कि हम वॉट्सऐप पर ग्रुप में नए फीचर जोड़ रहे हैं। इनमें रिएक्शन, लार्ज फाइल शेयरिंग और बड़ी ग्रुप कॉल शामिल हैं। वॉट्सऐप की ओर से उसके ब्‍लॉग पोस्‍ट में भी इसकी जानकारी दी गई है। बताया गया है कि जब दूसरे ऐप्‍स हजारों यूजर्स के लिए चैट तैयार कर रहे हैं, वॉट्सऐप उन ग्रुप्‍स पर फोकस कर रहा है, जो रोजाना की जिंदगी का हिस्‍सा हैं। ब्‍लॉग पोस्‍ट में बताया गया है कि प्‍लेटफॉर्म पर 32 लोगों तक के लिए एक टैप में वॉयस कॉलिंग की शुरुआत की जाएगी। 

इसके अलावा यह प्‍लेटफॉर्म कई और फीचर्स पर काम कर रहा है। इसमें वॉट्सऐप कम्‍युनिटी प्रमुख है, जिसके तहत स्‍कूल, रेजिडेंशियल सोसायटी, फ्रेंड्स जैसे ग्रुप्‍स को एक जगह पर लाया जा सकेगा यानी कई सारे वॉट्सऐप ग्रुप्‍स को मिलाकर वॉट्सऐप कम्‍युनिटी बनाई जाएगी। 

बीते दिनों यह जानकारी सामने आई थी कि वॉट्सऐप पर ग्रुप चैट में मैसेज फॉरवर्ड करने की सीमा तय की जाएगी। इस अपडेट को एंड्रॉयड और iOS के लिए वॉट्सऐप बीटा पर देखा गया था। यह ग्रुप चैट्स में फॉरवर्डेड मैसेज को फॉरवर्ड होने से रोकता है। इसका मकसद गलत सूचनाओं को फैलने से रोकना है। रिपोर्टों के मुताबिक, स्पैमिंग कॉन्‍टैक्‍ट्स को सीमित करने के लिए वॉट्सऐप यह नियम लेकर आया है, जिसके तहत एक समय में फॉरवर्डेड मैसेजों को एक से ज्‍यादा ग्रुप में फॉरवर्ड नहीं किया जा सकेगा। एंड्रॉयड और iOS पर वॉट्सऐप बीटा पर इसे देखा गया था। 
Advertisement

आने वाले दिनों में वॉट्सऐप यूजर्स वॉयस मेसेज को पॉज और रिज्‍यूम कर पाएंगे। यही नहीं, वॉयस रिकॉर्डिंग को भेजने से पहले उसे ड्रॉफ्ट किया जा सकेगा और चैट के बाहर भी प्‍ले किया जा सकेगा। इसके अलावा, यूजर्स वॉयस मेसेज को रेगुलर स्‍पीड से 1.5 या 2 गुना तेज चला सकेंगे। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  8. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  9. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  10. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.