Redmi Note 10 Pro की पहली फ्लैश सेल आज Amazon पर, 64MP कैमरा फोन Rs 1 हजार सस्ते में खरीदें

Redmi Note 10 Pro एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड MIUI 12 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 मार्च 2021 09:08 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 Pro में Qualcomm Snapdragon 732G है
  • Redmi Note 10 Pro में 64MP का क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है
  • Redmi Note 10 Pro को Amazon से खरीदा जा सकता है

Redmi Note 10 Pro की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। इस फोन में आपको 6जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज मिल रही है।

Redmi Note 10 Pro आज 17 मार्च को दोपहर 12 बजे Amazon पर पहली बार फ्लैश सेल के लिए आएगा। Redmi के इस फोन के साथ कंपनी ने Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro Max को भी लॉन्च किया था। कंपनी के ये फोन सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ क्वॉड रियर कैमरा से लेस हैं। फोन में इसके अलावा होल पंच डिस्प्ले डिजाइन के साथ 128जीबी स्टोरेज हैं। Redmi Note 10 Pro में आपको Qualcomm Snapdragon 732G SoC प्रोसेसर मिल रहा है। फोन में इसके अलावा आपको 8जीबी तक रैम और 64MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिल रहा है। Redmi Note 10 Pro की मार्केट में सीधी टक्कर Realme Narzo 30 Pro और Samsung Galaxy F41 से होगी। हम आपको यहां Redmi Note 10 Pro के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और सेल ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।
 

Redmi Note 10 Pro price in India, sale offers


Advertisement
Redmi Note 10 Pro की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। इस फोन में आपको 6जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज मिल रही है। इसके अलावा 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज फोन की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं इस फोन का टॉप एंड वेरिएंट 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 18,999 रुपये है। Redmi Note 10 Pro फोन को डार्क नाइट, ग्लेशियल ब्लू और विंटेज ब्रॉन्ज कलर में खरीदा जा सकता है। इस फोन को दोपहर 12 बजे Amazon, Mi.com, Mi Home, और Mi Studio स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन के जरिए 1 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
 

Redmi Note 10 Pro specifications


Redmi Note 10 Pro एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड MIUI 12 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले 100 प्रतिशत DCI-P3 वाइड कलर गैमट और HDR 10 सपोर्ट करता है और TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आता है। डिस्प्ले 1200nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है और प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 लेयर शामिल है। Redmi Note 10 Pro में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम Snapdragon 732G चिपसेट मिलता है, जो Adreno 618 जीपीयू और 8GB तक LPDDR4x रैम के साथ जुड़ा है।
Advertisement

Redmi Note 10 Pro भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, लेकिन यहां 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी Samsung ISOCELL GW3 सेंसर मिलता है। इसके साथ ही सेटअप में 2x ज़ूम सपोर्ट वाला 5-मेगापिक्सल सुपर मैक्रो शूटर, 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल हैं। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। रेडमी नोट 10 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज देता है, जिसे समर्पित स्लॉट के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Redmi Note 10 Pro के कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (IR), यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में 360-डिग्री एंबियंट लाइट सेंसर भी है। यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,020mAh बैटरी से लैस आता है। इसमें आपको Hi-Res सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर भी मिलेंगे। फोन की मोटाई 8.1mm और वज़न 192 ग्राम है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.