Infinix Smart HD 2021 की फ्लैश सेल आज 12 बजे Flipkart पर, 5000mAh बैटरी, 2 कैमरा फोन 6 हजार से कम में खरीदें

Infinix Smart HD 2021 स्मार्टफोन आज यानी 6 जनवरी 2021 को दोपहर 12 बजे Flipkart पर सेल के लिए आएगा। इस फोन की यूएसपी कम कीमत में 5000mAh बैटरी है।

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 6 जनवरी 2021 10:44 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart HD 2021 में 5000mAh बैटरी है
  • फोन में 2 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज है
  • माइक्रो एसडी कार्ड से फोन की स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है

Infinix Smart HD 2021 को 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है

Infinix Smart HD 2021 स्मार्टफोन आज यानी 6 जनवरी 2021 को दोपहर 12 बजे Flipkart पर सेल के लिए आएगा। यह एक बजट स्मार्टफोन है। इस फोन की यूएसपी कम कीमत में 5000mAh बैटरी है। इसके अलावा फोन में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का सेल्फी और वीडियो कैमरा है। हम आपको यहां फोन के प्राइस स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और सेल ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं। 


Infinix Smart HD 2021 Price, Availability, Sale Offers 

Infinix Smart HD 2021 को आज दोपहर 12 बजे Flipkart से खरीदा जा सकता है। फोन को 5,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। अगर आप फोन को नो कॉस्ट EMI पर खरीदना चाहते हैं तो आप इसे 1000 रुपये की नो कॉस्ट EMI में खरीद सकते हैं। Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 पर्सेंट का कैशबैक मिल रहा है। 


Advertisement
Infinix Smart HD 2021 Features, Specifications 

Infinix Smart HD 2021 में कंपनी  ने 6.1इंच HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी है। कंपनी ने फोन में 12nm Helio A20 क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया है। कंपनी के इस फोन में आपको 2जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज मिल रही है। आप फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं। 

Infinix Smart HD 2021 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो ड्यूल LED फ्लैश, मल्टीपल एआई सीन डिटेक्शन मोड्स, एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग, एआई HDR मोड, पोर्टेट मोड, एआई ब्यूटी मोड, पनोरमा मोड जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है, जो ड्यूल एलईडी फ्लैश, एआई एचडीआर मोड जैसे कई कैमरा फीचर्स मिल रहे हैं। 
Advertisement
    
Infinix Smart HD 2021 में 5,000mAh बैटरी दी गई है। ये फोन XOS 6.2  बेस्ड एंड्रॉइड 10 (गो एडिशन) पर रन करता है। कंपनी ने फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। फोन की सिक्योरिटी के लिए आप फेस अनलॉक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन को ओबसिडियन ब्लैक, क्वॉर्ट्ज ग्रीन औऔर टोपाज ब्लू कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।  

 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.