भारतीय स्टार्टअप की बड़ी उपलब्धि! अब लैपटॉप पर भी चलेगा Llama 2 जैसा भारी-भरकम AI मॉडल

इस प्रोजेक्ट में Ziroh Labs को IIT मद्रास का टेक्निकल सपोर्ट मिला है। दोनों मिलकर ये दिखाना चाहते हैं कि AI सिर्फ अमीर रिसोर्स वाले डेटा सेंटर का खेल नहीं है, बल्कि एक मिड-रेंज लैपटॉप में भी LLMs जैसे Meta का LLaMA 2 या Alibaba का Qwen2.5 आसानी से रन हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2025 19:36 IST
ख़ास बातें
  • स प्रोजेक्ट में Ziroh Labs को IIT मद्रास का टेक्निकल सपोर्ट मिला है
  • हालिया डेमो में Intel Xeon प्रोसेसर वाले लैपटॉप पर ये मॉडल्स स्मूदली चले
  • Kompact AI फिलहाल एक प्राइवेट टेस्टिंग फेज में है

Photo Credit: Bloomberg

AI की दुनिया में जहां हर कोई NVIDIA जैसे भारी-भरकम GPUs पर निर्भर है, वहीं एक भारतीय स्टार्टअप Ziroh Labs ने कुछ अलग ही रास्ता चुना है। कंपनी ने Kompact AI नाम की एक टेक्नोलॉजी डेवलप की है, जो बड़े-बड़े AI मॉडल्स को सिर्फ CPU पर चलाने में सक्षम है, यानी अब हाई-एंड ग्राफिक्स कार्ड की जरूरत नहीं।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट में Ziroh Labs को IIT मद्रास का टेक्निकल सपोर्ट मिला है। दोनों मिलकर ये दिखाना चाहते हैं कि AI सिर्फ अमीर रिसोर्स वाले डेटा सेंटर का खेल नहीं है, बल्कि एक मिड-रेंज लैपटॉप में भी LLMs जैसे Meta का LLaMA 2 या Alibaba का Qwen2.5 आसानी से रन हो सकता है।

कंपनी ने हाल ही में एक डेमो भी दिखाया जिसमें Intel Xeon प्रोसेसर वाले लैपटॉप पर ये मॉडल्स स्मूदली चलते हुए नजर आए। न कोई GPU, न कोई क्लाउड कॉस्ट, सिर्फ लोकल कंप्यूटिंग। Ziroh Labs का कहना है कि Kompact AI उन इंडिविजुअल डेवलपर्स, कॉलेज प्रोजेक्ट्स और छोटे स्टार्टअप्स के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है जो अभी तक हार्डवेयर की लिमिटेशन के चलते बड़े मॉडल्स से दूर थे।

Kompact AI फिलहाल एक प्राइवेट टेस्टिंग फेज में है, लेकिन कंपनी ने साफ किया है कि इसका मकसद ओपन-सोर्स स्टाइल में ज्यादा से जयादा डेवलपर्स को AI एक्सप्लोर करने का मौका देना है, बिना इस डर के कि उनके पास GPU नहीं है।
Advertisement

Ziroh Labs का ये मूव ऐसे वक्त पर आया है जब दुनियाभर में GPU की शॉर्टेज और कीमतें दोनों बढ़ रही हैं। ऐसे में अगर कोई सिस्टम सिर्फ CPU के दम पर बड़े मॉडल रन कर सकता है, तो ये सिर्फ इंडिया के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी AI इंडस्ट्री के लिए एक रूट-ब्रेकिंग सॉल्यूशन बन सकता है। अब देखना ये होगा कि Kompact AI को कितना स्केलेबल और डेवलपर-फ्रेंडली बनाया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ziroh Labs, Kompact AI
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.