AI के क्षेत्र में भारत को आगे ले जाने के लिए बड़ा करार! एनविडिया और रिलायंस आए साथ

दोनों कंपनियों ने भारत में एआई लाने के लिए एक एग्रीमेंट पर पहुंची हैं। यह घोषणा मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में की गई।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2024 19:13 IST
ख़ास बातें
  • एनविडिया और रिलायंस के बीच डील
  • भारत में एआई लाने के लिए एग्रीमेंट
  • एनविडिया समिट इंडिया में ऐलान

यह साझेदारी भारत को AI के क्षेत्र में एक अग्रणी देश बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।

आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भारत बड़ी छलांग लगाने को तैयार है। ग्लोबल कंपनी एनविडिया के प्रमुख जेनसेंग हुआंग और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ऐलान किया है कि दोनों कंपनियों ने भारत में एआई लाने के लिए एक एग्रीमेंट पर पहुंची हैं। यह घोषणा मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में की गई। ‘एनविडिया समिट इंडिया' प्रोग्राम में यह ऐलान हुआ। इस दौरान मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो (Jio) अब दुनिया की सबसे बड़ी डेटा कंपनी बन चुकी है। Nvidia के फाउंडर और सीईओ जेनसन हुआंग ने ऐलान किया रिलायंस और Nvidia मिलकर भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं। यह साझेदारी भारत को AI के क्षेत्र में एक अग्रणी देश बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।

मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत के बड़े सपनों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के चलते देश  डिजिटल क्रांति के नए युग में प्रवेश कर रहा है। वहीं, जेन्सन हुआंग ने कहा कि दुनिया में बहुत कम देश हैं, जहां कंप्यूटर साइंस और आईटी के क्षेत्र में इतने सारे ट्रेंड लोग हैं। हुआंग ने कहा कि यह एक असाधारण समय है। भारत के पास बड़ी संख्या में कंप्यूटर इंजीनियर और एक विशाल जनसंख्या है। 

मुकेश अंबानी ने कहा कि हमें यह ध्यान रखना है कि न केवल आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस का फायदा हर भारतीय तक पहुंचे, बल्कि ये भी कि ये किफायती दामों में उपलब्ध हो। मुकेश अंबानी ने कहा कि हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि हमारे इसी फोन और इसी कंप्यूटर पर एआई लोगों को मिल सके। इस नई तकनीक को लोगों तक आसानी से पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है और हमें मिलकर इसे पूरा करना होगा।

मुकेश अंबानी ने कहा कि AI एक ज्ञानक्रांति है, जिससे वैश्विक समृद्धि का रास्ता खुलता है। उन्होंने कहा कि भारत में युवाओं की आबादी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने देश को डिजिटल समाज में परिवर्तित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अंबानी ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। भारत तेजी से दुनिया का इनोवेशन हब बनता जा रहा है और हमारे पास दुनिया में सबसे अच्छा डिजिटल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर है।

उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो विश्वस्तर पर सबसे बड़ी डेटा कंपनी है। उन्होंने बताया कि यह 15 सेंट प्रति जीबी की कम लागत पर डेटा प्रदान करती है, जबकि अमेरिका में यह पांच डॉलर प्रति जीबी है। उन्होंने कहा कि जैसा जियो ने डेटा में किया वैसी ही क्रांति अब आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में लाने की जरूरत है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला फोन
  2. SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Flipkart SASA LELE Sale: 15 हजार रुपये में खरीदें ये बेस्ट स्मार्टफोन, जबरदस्त गिरी कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Strategy ने बढ़ाया Bitcoin का रिजर्व, 4.3 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट
  2. दिनभर स्क्रीन देखने से आंखें दुखती हैं? Xiaomi का नया स्मार्ट Eye Mask देगा मसाज, जानें कीमत
  3. Huawei की 10,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  4. SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim में हो सकती है 7,000mAh की बैटरी, US FCC पर लिस्टिंग
  6. Flipkart SASA LELE Sale: 15 हजार रुपये में खरीदें ये बेस्ट स्मार्टफोन, जबरदस्त गिरी कीमत
  7. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा 
  8. Airtel vs Jio: जानें किसका 365 दिनों वाला प्लान है बेस्ट, अनलिमिटेड 5G डाटा और कॉलिंग के साथ जबरदस्त फायदे
  9. Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी आया WhatsApp Plus, पैसों में मिलेंगे कई एक्स्ट्रा फीचर्स!
  10. कांच से लेकर पालतू जानवरों के मैट तक पहचानेंगे DJI के नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, इस कीमत पर हुए लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.