AI से बने कंटेंट की चुटकी में होगी पहचान! Google लाई SynthID Detector AI टूल, ऐसे करता है काम

नए टूल मदद से AI निर्मित ऑडियो, वीडियो, इमेज, टेक्स्ट आदि की पहचान की जा सकेगी।

विज्ञापन
Written by Akash Dutta, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 मई 2025 13:01 IST
ख़ास बातें
  • गूगल ने नया टूल पेश किया है जो AI जेनरेटेड कंटेंट की पहचान कर सकेगा।
  • SynthID Detector के नाम से पेश किया है टूल।
  • ऑडियो, वीडियो, इमेज, टेक्स्ट आदि की पहचान होगी चुटकी में।

SynthID Detector के नाम से गूगल ने नया AI टूल पेश कर दिया है जो एआई द्वारा जेनरेट किए गए कंटेंट की पहचान कर लेगा।

Google I/O 2025 में कंपनी का फोकस AI अपडेट्स और फीचर्स पर सबसे ज्यादा रहा। इवेंट के दौरान कंपनी ने एक ऐसा नया टूल पेश किया जो AI जेनरेटेड कंटेंट की पहचान कर सकेगा। यानी अब AI खुद अपने ही बनाए कंटेंट की पहचान करके बता देगा कि यह कंटेंट AI की मदद से लिखा गया है या बिना AI का सहारा लिए। आइए विस्तार से जानते हैं इस नए टूल के बारे में। 

SynthID Detector के नाम से गूगल ने नया AI टूल पेश कर दिया है जो एआई द्वारा जेनरेट किए गए कंटेंट की पहचान कर लेगा। हालांकि अभी यह टेस्टिंग फेज में है। कंपनी का कहना है कि यह इसके AI मॉडल्स की मदद से बनाए गए मल्टीमोडाल कंटेंट का पता भी लगाएगा और उसकी पहचान भी करेगा। तकनीकी की मदद से ऑडियो, वीडियो, इमेज, टेक्स्ट आदि की पहचान की जा सकेगी। जिससे यूजर फटाक से बता पाएगा कि कंटेंट मानव निर्मित है या फिर AI निर्मित है। 
Advertisement

कंपनी ने सबसे पहले 2023 में SynthID को एक ऐसी तकनीक के रूप में पेश किया था जो कंटेंट में एक अदृश्य वॉटरमार्क जोड़ सकती है जिसे हटाया या जिसके साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। 2024 में कंपनी ने बिजनेसेज और डेवलपर्स के लिए टेक्स्ट वॉटरमार्किंग तकनीक को ओपन-सोर्स किया। खास सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करके देखने पर यह अदृश्य वॉटरमार्क दिखाई देता है। Google अब SynthID Detector नामक एक वैरिफिकेशन पोर्टल टेस्टिंग कर रही है जो लोगों को यह जल्दी से चेक की अनुमति देगा कि कोई मीडिया AI का इस्तेमाल करके बनाया गया है या नहीं।

एक ब्लॉग पोस्ट में गूगल ने कहा कि यह नया पोर्टल “जनरेटिव मीडिया के तेजी से विकसित हो रहे परिदृश्य में ट्रांसपेरेंसी लाता है।” Veo 3 और Imagen 4 AI जैसे मॉडल हाइपररियलिस्टिक इमेज और वीडियो जेनरेट कर सकते हैं। इतने उन्नत AI कंटेंट जेनरेशन के चलते डीपफेक का जोखिम भी काफी बढ़ गया है।
Advertisement

Google का कहना है कि उसका यह नया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल में बहुत आसान है। यूजर इसमें मीडिया को अपलोड कर सकता है और SynthID Detector उसे स्कैन करता है और पता लगाता है कि इसमें कोई SynthID वाटरमार्क भी है या नहीं। उसके बाद यह रिजल्ट को दिखाता है। अगर कोई वाटरमार्क इसमें मिल जाता है तो यह मीडिया के उस हिस्से को हाइलाइट कर देता है जो कि AI जेनरेटेड हो सकता है। यहां पर एक बात जरूर नोट कर लें कि यह टूल सिर्फ Google AI प्रोडक्ट्स द्वारा बनाए गए कंटेंट की ही पहचान कर सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.