AI वाली ड्राइवरलेस बस भारत में हुईं शुरू, जानें सबकुछ

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) हैदराबाद ने अपने कैंपस में AI पर बेस्ड ड्राइवरलेस बसों की शुरुआत की हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अगस्त 2025 16:03 IST
ख़ास बातें
  • IIT हैदराबाद के कैंपस में AI पर बेस्ड ड्राइवरलेस बसों की शुरुआत हुई है।
  • TiHAN द्वारा तैयार इन ऑटोनॉमस शटल ने कैंपस में बेहतर सुविधा प्रदान की है।
  • ये ऑटोमैटिक शटल 6 सीटर और 14 सीटर इलेक्ट्रिक वेरिएंट में उपलब्ध हैं।

IIT हैदराबाद ने अपने कैंपस में AI पर बेस्ड ड्राइवरलेस बसों की शुरुआत की है।

Photo Credit: TiHAN

अब दुनिया भारत से बाहर टेस्ट हो रहे और उपयोग हो रहे ड्राइवरलेस वाहनों के बारे में चर्चा बहुत सुनी होगी, लेकिन अब भारत में भी ड्राइवरलेस वाहनों का उपयोग हो रहा है। जी हां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) हैदराबाद ने अपने कैंपस में AI पर बेस्ड ड्राइवरलेस बसों की शुरुआत की हैं। टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब ऑन ऑटोनॉमस नेविगेशन (TiHAN) द्वारा तैयार इन ऑटोनॉमस शटल ने कैंपस में बेहतर सुविधा प्रदान की है। यह कदम भारत में स्मार्ट मोबिलिटी के सेक्टर में एक बड़ी छलांग है। प्रोफेसर पी राजलक्ष्मी द्वारा लीड की गई TiHAN टीम ने इन सेल्फ ड्राइविंग वाहनों को तैयार किया है। इन वाहनों में अब तक 10 हजार से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं, जिसमें 90 प्रतिशत को इस दौरान संतुष्टि हुई। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये ऑटोमैटिक शटल 6 सीटर और 14 सीटर इलेक्ट्रिक वेरिएंट में उपलब्ध हैं। इनमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC) दिया गया है, जिसके साथ ये बस अपने आस-पास के वातावरण में आसानी से चल सकती हैं। आपको बता दें कि ये बस रुकावटों का पता लगाने के साथ-साथ अन्य व्हीकल और पैदल चलने वाले यात्रियों से दूरी बनाकर चल सकती हैं। इस टेक्नोलॉजी को टेक्नोलॉजी रेडीनेस लेवल 9 (TRL-9) पर सर्टिफाइड किया गया है, जिससे इनका इस्तेमाल असली दुनिया में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

आईआईटी हैदराबाद कैंपस के अलावा TiHAN अपने इनोवेशन से भारतीय मोबिलिटी सेक्टर में बदलाव ला सकता है। इसे भारत के पहले ऑटोनॉमस नेविगेशन टेस्टबेड हब के तौर पर स्थापित किया है। यह सार्वजनिक तौर पर उपयोग से पहले भारतीय ड्राइविंग कंडीशन में ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग और वेरिफिकेशन के लिए एक खास फेसिलिटी है। यह टेस्टिंग सेंटर इंडस्ट्री सहयोग के लिए एक टेस्टबेड के तौर पर काम करेगा जो कंपनियों और रिसर्चर को ऑटोनॉमस समाधान तैयार करने में मदद के लिए एडवांस इंफ्रास्ट्रक्चर और डाटा प्रदान करेगा। इसके अलावा TiHAN आर्टफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग में स्पेशल प्रोग्राम के जरिए नेक्स्ट जेनरेशन के इनोवेटर्स को बढ़ावा दे रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.