चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!

चीन ने एडवांस सेमीकंडक्टर चिप्स बनाने वाली EUV Lithography Machine का प्रोटोटाइप तैयार कर लिया है। फिलहाल यह टेस्टिंग फेज में है और कमर्शियल प्रोडक्शन के लिए अभी कई तकनीकी चुनौतियां बाकी हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जुलाई 2026 20:19 IST
ख़ास बातें
  • चीन ने EUV Lithography Machine का प्रोटोटाइप तैयार करने का दावा किया
  • फिलहाल मशीन टेस्टिंग फेज में, कमर्शियल प्रोडक्शन अभी शुरू नहीं हुआ
  • Huawei और पूर्व ASML इंजीनियर्स ने निभाई अहम भूमिका

Photo Credit: AI Generated

चीन ने सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में एक बड़ा कदम उठाने का दावा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश ने एक प्रोटोटाइप Extreme Ultraviolet (EUV) Lithography Machine तैयार की है, जिसका इस्तेमाल एडवांस सेमीकंडक्टर चिप्स बनाने में किया जाता है। फिलहाल यह मशीन टेस्टिंग फेज में है और अभी इससे कमर्शियल लेवल पर चिप्स का प्रोडक्शन शुरू नहीं हुआ है।  अगर चीन भविष्य में इस तकनीक को सफलतापूर्वक डेवलप कर लेता है, तो इससे विदेशी तकनीक पर उसकी निर्भरता कम हो सकती है। यह कदम ऐसे समय पर सामने आया है, जब अमेरिका और उसके सहयोगी देश चीन पर एडवांस चिप टेक्नोलॉजी से जुड़े कई एक्सपोर्ट प्रतिबंध लगा चुके हैं।

Reuters की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को शेनझेन स्थित एक हाई सिक्योरिटी लैब में विकसित किया गया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि इसे टेक्नोलॉजी सेक्टर का एक तरह का "Manhattan Project" माना जा रहा है, जिसका मकसद चीन को सेमीकंडक्टर निर्माण में आत्मनिर्भर बनाना है। बताया गया है कि इस मशीन का प्रोटोटाइप 2025 की शुरुआत में तैयार हुआ था और फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है।

EUV मशीन इतनी अहम क्यों मानी जाती है?

EUV Lithography Machine दुनिया की सबसे एडवांस सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग मशीनों में गिनी जाती है। इसकी मदद से छोटे, ज्यादा तेज और ज्यादा पावरफुल चिप्स तैयार किए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल AI, स्मार्टफोन्स, डेटा सेंटर्स और कई अन्य हाई-परफॉर्मेंस डिवाइसेज में होता है। अभी इस तकनीक में डच कंपनी ASML का दबदबा माना जाता है और दुनिया के कई बड़े चिप निर्माता उसकी मशीनों का इस्तेमाल करते हैं।

Huawei और पूर्व ASML इंजीनियर्स की भी बताई जा रही भूमिका

रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में Huawei ने कई सप्लायर्स और रिसर्च संस्थानों के बीच साझेदारी की अहम भूमिका निभाई है। वहीं, दावा किया गया है कि ASML के कुछ पूर्व इंजीनियर्स ने भी इस तकनीक के डेवलपमेंट में टेक्निकल एक्सपर्टीज उपलब्ध कराई। यह पूरा प्रयास चीन की उस स्ट्रैटेजी का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसके तहत देश विदेशी तकनीक पर निर्भरता कम कर अपनी घरेलू सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन को मजबूत करना चाहता है।

Advertisement

अभी बाकी हैं कई बड़ी चुनौतियां

हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह मशीन अभी कमर्शियल लेवल पर एडवांस चिप्स बनाने में सक्षम नहीं है। रिसर्चर्स ने EUV लाइट जनरेट करने में सफलता हासिल की है, लेकिन प्रिसिजन ऑप्टिक्स, कंपोनेंट्स की विश्वसनीयता और लगातार एक जैसी क्वालिटी के साथ मैन्युफैक्चरिंग जैसी कई तकनीकी चुनौतियां अब भी मौजूद हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की कोशिश 2028 से 2030 के बीच इस तकनीक से काम करने वाली चिप्स तैयार करने की है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसे बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन तक पहुंचाने में इससे भी ज्यादा समय लग सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.