AI कहीं छीन न ले नौकरियां! AR Rahman ने AI अधिकारियों से कही बड़ी बात ...

एआर रहमान ने कहा कि AI का इस्तेमाल नियमों के दायरे में ही होना चाहिए।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 नवंबर 2025 14:30 IST
ख़ास बातें
  • रहमान ने जोर देकर कहा AI से कहीं ऐसा न हो कि लोगों कि नौकरियां छिन जाएँ!
  • उनकी यही चिंता रही है कि AI का सही इस्तेमाल हो।
  • AI में युवाओं और उभरते क्रिएटर्स के लिए नए अवसर पैदा करने की क्षमता है।

AR Rehman ने पोडकास्ट में खासतौर पर जोर देकर कहा कि AI का इस्तेमाल सीमाओं में रहकर होना चाहिए।

Photo Credit: wikipedia

मशहूर संगीतकार एआर रहमान अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। एआर रहमान ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक बड़ी बात कही है। हाल ही में वे Zerodha के को-फाउंडर Nikhil Kamath के साथ People by WTF पोडकास्ट में बोलते हुए नजर आए। इस पोडकास्ट में उन्होंने जोर देकर एक बात कही। एआर रहमान ने OpenAI के सीईओ Sam Altman और Perplexity AI के सीईओ अरविंद श्रीनिवास का नाम लेकर कहा कि AI के इस्तेमाल के लिए कुछ नियम होने चाहिएं। ऐसा न हो कि AI लोगों का रोजगार छीन ले। यह लोगों की जिंदगी में सहायक होना चाहिए जिससे वे आगे प्रगति कर सकें। 

AR Rehman ने खासतौर पर जोर देकर कहा कि AI से कहीं ऐसा न हो कि लोगों कि नौकरियां छिन जाएं। उन्होंने बताया कि उन्होंने आल्टमैन और श्रीनिवास के साथ काफी समय इसी चर्चा (via) में बिताया है। और उनकी यही चिंता रही है कि AI का सही इस्तेमाल हो। उन्होंने कहा कि वे तकनीकी में बदलाव के बिल्कुल भी विरोध में नहीं हैं। लेकिन AI को एक ऐसी दिशा दी जानी चाहिए जिससे लोग अपने जीवन में सशक्तिकरण पा सकें न कि तकनीकी उनकी जगह ही ले ले। 

एआर रहमान ने जोर देकर कहा कि AI इंडस्ट्री को ऐसे समाधानों को प्राथमिकता देनी चाहिए जिससे समाज में गरीबी कम हो, गलत जानकारी के फैलाव पर लगाम लगे, और क्रिएटिव टूल्स की किल्लत न हो। ये समस्याएं पुरानी पीढ़ियों से चली आ रही हैं जिनसे युवा पीढ़ी भी जूझ रही है। रहमान का मानना है कि AI में युवाओं और उभरते क्रिएटर्स के लिए नए अवसर पैदा करने की क्षमता है। ऐसे बहुत सारे युवा हैं जिनके पास आइडिया तो है, लेकिन उन्हें अमल में लाने के लिए संसाधन नहीं हैं। 

AI की रेगुलेशन पर एआर रहमान ने खास फोकस किया और कहा कि एआई का विकास अनियंत्रित रूप में नहीं होना चाहिए। उन्होंने बेलगाम AI की तुलना बंदूक से की है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी बंदूक जैसा है जिसके कोई नियम नहीं हैं। इसलिए ऐसा AI मंशा-जनक नुकसान नहीं पहुंचाएगा लेकिन बेलगाम होकर नुकसान जरूर कर सकता है। उन्होंने कहा कि इसे मनुष्य द्वारा बांधी गई सीमाओं में रहकर काम करना चाहिए जिससे कि अर्थव्यवस्था न डगमगाए और बड़े पैमाने पर नौकरियां न जाएं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.