Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे

Apple अपने Siri AI और Apple Intelligence के कुछ एडवांस फीचर्स पर डेली यूज लिमिट लगाने की तैयारी कर रहा है। ज्यादा इस्तेमाल के लिए यूजर्स को iCloud+ का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 नवंबर 2026 16:50 IST
ख़ास बातें
  • Apple Siri AI के कुछ एडवांस फीचर्स पर डेली लिमिट लगाएगा
  • iCloud+ सब्सक्रिप्शन से AI इस्तेमाल की सीमा बढ़ सकेगी
  • सामान्य Siri कमांड पहले की तरह फ्री और अनलिमिटेड रहेंगे

Apple Siri AI और Apple Intelligence के एडवांस फीचर्स पर डेली लिमिट लग सकती है

Apple अपने AI फीचर्स के इस्तेमाल का तरीका बदलने जा रहा है। कंपनी Siri AI और Apple Intelligence के कुछ एडवांस फीचर्स पर डेली यूज लिमिट लगाने की तैयारी कर रही है। यानी यूजर्स हर दिन इन फीचर्स का अनलिमिटेड इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। तय लिमिट खत्म होने के बाद उन्हें अगले दिन तक इंतजार करना होगा या ज्यादा इस्तेमाल के लिए iCloud+ का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। यह बदलाव iOS 27.3 अपडेट के साथ दिसंबर की शुरुआत में लागू हो सकता है।

Apple ने अपने सपोर्ट पेज पर बताया है कि कुछ Siri AI और Apple Intelligence फीचर्स सर्वर पर चलने वाले पावरफुल AI मॉडल का इस्तेमाल करते हैं। इनकी प्रोसेसिंग के लिए कंपनी को ज्यादा कंप्यूटिंग रिसोर्सेज की जरूरत पड़ती है। इसी वजह से इन फीचर्स पर डेली लिमिट लगाई जा रही है। हालांकि, सामान्य Siri कमांड जैसे अलार्म या टाइमर सेट करना, कॉल करना और सामान्य मैसेज भेजना पहले की तरह फ्री और अनलिमिटेड रहेगा।

Advertisement

Apple के मुताबिक, 50GB वाले 0.99 डॉलर प्रति महीने के प्लान में स्टैंडर्ड लिमिट ही मिलेगी। वहीं 200GB प्लान में 2 गुना, 2TB प्लान में 5 गुना, 6TB प्लान में 10 गुना और 12TB प्लान में 20 गुना तक ज्यादा इस्तेमाल की सुविधा मिलेगी। इन प्लान की अमेरिकी कीमत क्रमशः 2.99 डॉलर, 9.99 डॉलर, 29.99 डॉलर और 59.99 डॉलर प्रति महीने है। फिलहाल Apple ने हर प्लान में मिलने वाली वास्तविक डेली रिक्वेस्ट के नंबर साफ नहीं किए है।

यह लिमिट सिर्फ Siri तक सीमित नहीं होगी। Image Playground से AI इमेज बनाना, Photos ऐप में Clean Up, Extend और Spatial Reframing जैसे टूल्स का इस्तेमाल करना भी इसके दायरे में आएगा। इसके अलावा Shortcuts में Apple के क्लाउड AI मॉडल पर आधारित वर्कफ्लो और कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स के AI फीचर्स भी लिमिटेड होंगे।

एक और अहम बात यह है कि डेली लिमिट हर डिवाइस के हिसाब से तय होगी, न कि सिर्फ Apple अकाउंट के आधार पर। यानी iPhone, iPad और Mac के लिए अलग-अलग स्टैंडर्ड लिमिट मिलेगी। लिमिट पूरी होने पर यूजर को नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके बाद एडवांस AI फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए अगले दिन तक इंतजार करना होगा या योग्य iCloud+ प्लान के जरिए ज्यादा इस्तेमाल की सुविधा लेनी होगी। आमतौर पर लिमिट हर दिन आधी रात के आसपास रीसेट होगी।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  2. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  3. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  4. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  5. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
  6. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
  7. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
  8. GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
  9. Rollme PulseFit स्मार्ट बैंड लॉन्च: हार्ट रेट से लेकर, यूरिक एसिड और ब्लड लिपिड भी करेगा ट्रैक, 15 दिन चलेगी बैटरी
  10. WhatsApp पर बदलेगा मैसेज पर रिएक्शन देने का तरीका, Emoji की छुट्टी, अब Stickers से करो इंप्रेस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.