ChatGPT को टक्‍कर देने आया नया AI मॉडल, फोटो देखकर लिख सकता है उसके बारे में

What is Claude 3.5 Sonnet : दावा है कि यह अबतक का सबसे सक्षम एआई मॉडल है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 जून 2024 15:27 IST
ख़ास बातें
  • एंथ्रोपिक ने अपने लेटेस्‍ट जेनरेटिव एआई मॉडल को पेश किया
  • इसका नाम है- क्लाउड 3.5 सॉनेट
  • ओपनएआई के चैट जीपीटी से करेगा मुकाबला

Claude 3.5 Sonnet की क्षमता है कि यह टेक्‍स्‍ट और इमेज दोनों को एनालाइज कर सकता है।

What is Claude 3.5 Sonnet : आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्‍तेमाल हमारी जिंदगी में बढ़ रहा है। जब से ओपनएआई का चैटबॉट ChatGPT आया है, इसने लोगों का काम आसान किया है। बॉस को लंबा-चौड़ा मेल लिखने के लिए कंटेंट चाहिए या फ‍िर किसी ऐसे टॉपिक की जानकारी, जिसका पता नहीं है, चैटजीपीटी ने काम आसान किया है। हाल के वर्षों में कई और कंपनियों ने ऐसे AI टूल पेश किए हैं। गूगल का Gemini AI तो भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 9 भाषाओं में आ चुका है। एक और कंपनी है- एंथ्रोपिक (Anthropic)। इसे ओपनएआई के ही कुछ पूर्व कर्मचारियों ने शुरू किया था। एंथ्रोपिक ने अपने लेटेस्‍ट जेनरेटिव एआई मॉडल को पेश किया है। इसका नाम है- क्लाउड 3.5 सॉनेट (Claude 3.5 Sonnet)। दावा है कि यह अबतक का सबसे सक्षम (capable) एआई मॉडल है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, Claude 3.5 Sonnet की क्षमता है कि यह टेक्‍स्‍ट और इमेज दोनों को एनालाइज कर सकता है और उसके हिसाब से टेक्‍स्‍ट तैयार करता है। कंपनी इससे पहले Claude 3 Sonnet मॉडल लेकर आई थी। अब लाया गया एआई मॉडल कई मामलों में जैसे- मैथ्‍स, कोडिंग, कॉम्‍प्र‍िहेंशन और विजन में पिछले वाले से बेहतर है। दावा है कि इसने ओपनएआई के GPT-4o समेत कई और एआई मॉडलों के मुकाबले अच्‍छा रिजल्‍ट पेश किया है। 
 

कंपनी यह भी बताती है कि Claude 3.5 Sonnet कई मामलों में पहले से बेहतर समझ दिखाता है जैसे- फालतू के सवालों पर और ऐसे ह्यूमर्स पर जिनका कोई तुक नहीं बनता। दावा है कि चार्ट और ग्राफों को बेहतर सटीकता से एक्‍सप्‍लेन कर सकता है। TechCrunch से बातचीत में कंपनी के प्रोडक्‍ट लीड माइकल गेरस्टेनहेबर ने कहा कि यह एआई मॉडल किसी भी दूसरे मॉडल के मुकाबले बिजनेस जरूरतों को प्रभावी ढंग से पूरा करेगा। 
Advertisement

कंपनी का कहना है कि नया एआई मॉडल यूजर्स के लिए अब उपलब्‍ध है। कंपनी के वेब क्‍लाइंट इसे बिना किसी कॉस्‍ट के एक्‍सेस कर पाएंगे। कुछ प्‍लान्‍स भी ऑफर किए जा रहे हैं, जिन्‍हें सब्‍सक्राइब करके इस एआई मॉडल को यूज किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Anthropic, ChatGPT
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.