100 घंटे चलने वाले हेडफोन्स Zebronics Zeb Silencio 200T हुए लॉन्च, जानें कीमत

Zebronics Zeb Silencio 200T में 40mm के नियोडाइमियम ड्राइवर मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2026 15:52 IST
ख़ास बातें
  • ये एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन के साथ आते हैं।
  • हेडफोन्स में 1000mAh की बैटरी दी गई है।
  • ANC ऑफ की स्थिति में ये 100 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं।

Zebronics Zeb Silencio 200T में 40mm के नियोडाइमियम ड्राइवर मिलते हैं।

Photo Credit: Zebronics

Zebronics की ओर से नए वायरलेस हेडफोन्स लॉन्च किए गए हैं। Zeb Silencio 200T वायरलेस हेडफोन्स में कंपनी ने कई खास फीचर्स पेश किए हैं। ये हेडफोन हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। ये 48dB तक ANC सपोर्ट करते हैं। इनमें 40mm के नियोडाइमियम ड्राइवर लगे हैं। कंपनी का दावा है कि ये बैलेंस्ड ऑडियो, डीप बेस और क्लियर वोकल के साथ बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस दे सकते हैं। ये एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन के साथ आते हैं। कॉलिंग के दौरान क्लियर वाइस का दावा किया गया है। इसके साथ लो-लेटेंसी गेमिंग मोड भी दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Zebronics Zeb Silencio 200T Price

Zebronics Zeb Silencio 200T की भारत में कीमत 2,999 रुपये है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इन्हें ब्लैक, ब्लू, और मरून कलर शेड्स में पेश किया है।

Zebronics Zeb Silencio 200T Features

Zebronics Zeb Silencio 200T में 40mm के नियोडाइमियम ड्राइवर मिलते हैं। इनमें डुअल माइक्रोफोन लगे हैं। ये एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन के साथ आते हैं। कॉलिंग के दौरान क्लियर वाइस का दावा किया गया है। इसके साथ लो-लेटेंसी गेमिंग मोड भी दिया गया है। ये 48dB तक ANC सपोर्ट करते हैं। हेडफोन्स में 1000mAh की बैटरी दी गई है। ANC ऑफ की स्थिति में ये 100 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। इनमें क्विक चार्ज फीचर भी है जिसकी मदद से ये 10 मिनट के चार्ज में 10 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। 

कनेक्टिविटी के लिए हेडफोन्स में Bluetooth v6.0, और AUX इनपुट का सपोर्ट मिल जाता है। अन्य फीचर्स में डुअल पेअरिंग सपोर्ट है जिससे ये एक ही समय में दो डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकते हैं। हेडफोन्स में तीन इक्वेलाइजर मोड हैं। इनमें टच कंट्रोल के लिए हाइब्रिड टच जेस्चर सपोर्ट है। साथ ही फिजिकल बटन का कंट्रोल भी दिया गया है। इनमें वाइस असिस्टेंट सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी ने ऐप आधारित कंट्रोल फीचर भी इनमें दिया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.