Xiaomi भारत में लॉन्च करने वाली है 'स्मार्ट' जूते

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi भारतीय बाजार में अपने नए प्रोडक्ट को उतारने की तैयारी में है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 फरवरी 2019 13:40 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी ने 2017 में लॉन्च किया था पहला स्मार्ट शूज़ मॉडल
  • पिछले साल लॉन्च हुआ था Mijia Sneakers 2
  • Mijia Sneakers 2 की कीमत 199 चीनी युआन है

Xiaomi भारत में लॉन्च करने वाली है 'स्मार्ट' जूते

Photo Credit: Twitter/Mi India

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi भारतीय बाजार में अपने नए प्रोडक्ट को उतारने की तैयारी में है। शाओमी ने सोमवार को ट्वीट करके अपने आगामी प्रोडक्ट का आधिकारिक टीजर जारी किया है। टीजर से इस बात का संकेत मिला है कि Xiaomi भारत में स्मार्ट शूज़ लॉन्च कर सकती है। याद करा दें कि 2017 में शाओमी ने चीनी मार्केट में अपने Mijia ब्रांड के अंतर्गत Mi Smart Sneakers को लॉन्च किया था। पिछले साल Xiaomi ने Mijia Sneakers 2 को भी मार्केट में उतारा गया था।

ऐसा माना जा रहा है कि पिछले साल लॉन्च किए मॉडल को शाओमी अब भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी मी स्मार्ट शूज़ (Mi Smart Shoes) की भारत में कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। Xiaomi के मी इंडिया ट्विटर अकाउंट से सोमवार यानी 4 फरवरी को ट्वीट करके टीजर इमेज को जारी किया गया है।
  शाओमी द्वारा जारी तस्वीर में आगामी स्मार्ट शूज़ की रूपरेखा को दर्शाया गया है। टैगलाइन "Ready to put your best foot forward" लिखी नजर आ रही है। Xiaomi ने ट्वीट में हैशटेग #BFF का भी इस्तेमाल किया है। शाओमी ने फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि आखिर कंपनी अपने आगामी स्मार्ट शूज़ को भारत में कब लॉन्च करेगी।
 

Xiaomi Mijia Sneakers 2 की कीमत 199 चीनी युआन (लगभग 2,100 रुपये) है

शाओमी अपने Mijia ब्रांड के अंतर्गत '90 मिनट अल्ट्रा स्मार्ट स्पोर्ट्स वियर' को लॉन्च कर चुकी है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इसमें इंटेल Curie चिप का इस्तेमाल किया गया था और इसकी कीमत 299 चीनी युआन (लगभग 3,200 रुपये) है। Xiaomi ने पिछले साल Mijia Smart Sneakers 2 को 5-इन-1 यूनी-मोल्डिंग डिजाइन के साथ लॉन्च किया था।

चीनी मार्केट में Mijia Sneakers 2 की कीमत 199 चीनी युआन (लगभग 2,100 रुपये) है। यह चार अलग-अलग कलर वेरिएंट में मिलते हैं जैसे कि ब्लैक, फोरल ब्लू, फोरल ग्रे और व्हाइट। इन्हीं कलर वेरिएंट को भारत में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि चीनी मार्केट में जिस दाम पर यह उपलब्ध है उसी कीमत में इसे भारत में भी उतारा जा सकता है। हो सकता है कि Mijia Sneakers 2 को भारतीय बाजार में Mi Sneakers 2 नाम से पेश किया जाए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.