कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!

Xiaomi Clip Earbuds ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट हो गए हैं। इनमें क्लिप-ऑन डिजाइन, 11mm ड्राइवर्स, 38 घंटे की बैटरी और Apple Find My सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 नवंबर 2026 15:14 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Clip Earbuds में क्लिप-ऑन ओपन-ईयर डिजाइन दिया गया है
  • चार्जिंग केस के साथ कुल 38 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा
  • इनमें 11mm ड्राइवर्स और Apple Find My सपोर्ट दिया गया है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi अपने नए वायरलेस ईयरबड्स Xiaomi Clip को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इन्हें अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। ये कंपनी के पहले Clip-on ओपन-ईयर ईयरबड्स हैं, जिन्हें कान के अंदर लगाने के बजाय कान के बाहरी हिस्से पर क्लिप की तरह पहना जाता है। इनमें 11mm डायनामिक ड्राइवर्स, Bluetooth 5.4 और Apple Find My सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ ये कुल 38 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं। इनकी कीमत और ग्लोबल उपलब्धता की जानकारी 17 नवंबर को होने वाले Xiaomi Global Launch इवेंट में मिल सकती है।

Xiaomi Clip को ओपन-ईयर Clip-on डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें ईयरबड्स को कान के बाहरी किनारे पर क्लिप की तरह लगाया जाता है। इससे कान का अंदरूनी हिस्सा खुला रहता है और यूजर म्यूजिक सुनने के साथ आसपास की आवाजें भी सुन सकते हैं। हर ईयरबड का वजन करीब 5.5 ग्राम है। इनमें टाइटेनियम वायर ब्रिज और शेप-मेमोरी अलॉय का इस्तेमाल किया गया है, जो कान के साइज के हिसाब से फिट होने में मदद करता है।

Advertisement

बैटरी की बात करें तो Xiaomi Clip एक बार चार्ज करने पर 9 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं। वहीं, चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी बैकअप 38 घंटे तक हो जाता है। कंपनी के मुताबिक, इन्हें सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके करीब 3.5 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकता है।

Xiaomi Clip में 11mm डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। ये LHDC 5.0, AAC और SBC ऑडियो कोडेक सपोर्ट करते हैं। LHDC 5.0 के साथ इनकी फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz से 48kHz तक है। इनमें Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी और मल्टीपॉइंट पेयरिंग मिलती है, जिससे इन्हें एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है।

कॉलिंग के लिए इनमें फोर-माइक्रोफोन सिस्टम दिया गया है। इसमें बोन-कंडक्शन वॉयस पिकअप यूनिट और विंड नॉइज रिडक्शन फीचर भी मिलता है। इसके अलावा चार्जिंग केस को खोजने के लिए Apple Find My का सपोर्ट दिया गया है। ईयरबड्स IP57 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे इन्हें धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है। इनमें रिकॉर्डिंग फीचर भी है, जिसे केस या ईयरबड्स को तीन बार प्रेस करके शुरू या बंद किया जा सकता है।

Advertisement

Xiaomi Clip को Sand Gold, Pearl White, Frost Purple और Graphite Black कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इनके चार्जिंग केस पर वीगन लेदर फिनिश दी गई है। फिलहाल कंपनी ने इनकी कीमत और ग्लोबल बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं किया है। 17 नवंबर को होने वाले Xiaomi Global Launch इवेंट में इनकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी सामने आ सकती है। चीन में इनकी कीमत 849 युआन, यानी करीब 12,000 रुपये रखी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4000 सस्ता मिल रहा Realme का 50MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
  2. BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, 608Km रेंज और 9 एयरबैग्स से लैस, जानें कीमत
  3. सर्दियों के लिए खास Signify ने वाटर हीटर और रूम हीटर किए लॉन्च, कीमत ₹5999 से शुरू
  4. Samsung ने Warby Parker, Gentle Monster इंटेलिजेंट आईवियर किए लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  5. Xiaomi की नई स्मार्टवॉट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी!
  6. 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला Oppo A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. ₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें
  8. ₹4000 सस्ता मिल रहा Realme का 50MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
  10. Nvidia की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस्स कौन हैं? जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद मिला पद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.