चेन, लेदर से लेकर सिलिकॉन तक, कई फैशनेबल स्ट्रैप ऑप्शन के साथ आएगा Xiaomi Band 9 फिटनेस ट्रैकर, इस दिन होगा लॉन्च

Xiaomi ने अपकमिंग Xiaomi Band 9 के डिजाइन और इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स को टीज किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 जुलाई 2024 20:17 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi बैंड में लेदर, सिलिकॉन और चेन वाले कई स्ट्रैप ऑप्शन मिलेंगे
  • इसे व्हाइट सिरेमिक बॉडी के साथ सिरेमिक स्पेशल एडिशन में भी पेश किया जाएगा
  • Smart Band 9 में एक एडवांस मॉनिटरिंग मॉड्यूल मिलने का दावा किया गया है

मेटल, लेदर और सिलिकॉन मटेरियल वाले कई स्ट्रैप ऑप्शन के साथ आएगा Redmi Band 9 फिटनेस ट्रैकर

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi शुक्रवार, 19 जुलाई को अपने घरेलू बाजार में एक स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) सीईओ लेई जून द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन के दौरान एक साथ कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली है। इस दौरान कंपनी के फ्लैगशिप MIX फोल्डेबल फोन मॉडल्स और स्मार्टवॉच के साथ साथ Band 9 को भी लॉन्च किया जा सकता है। अपकमिंग फिटनेस ट्रैकर पिछले साल लॉन्च हुए Band 8 का सक्सेसर होगा। प्रोडक्ट लाइनअप में वेनिला के साथ Pro मॉडल भी शामिल हो सकता है। अब, लॉन्च से दो दिन पहले अपकमिंग Band 9 के डिजाइन और इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है।

Xiaomi ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर पोस्ट की एक सीरीज में अपकमिंग Xiaomi Band 9 के डिजाइन और इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स को टीज किया है। अपकमिंग Xiaomi बैंड में लेदर, सिलिकॉन और चेन वाले कई स्ट्रैप ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी का कहना है कि इसे व्हाइट सिरेमिक बॉडी के साथ सिरेमिक स्पेशल एडिशन में भी पेश किया जाएगा। Xiaomi का पोस्ट कहता है कि "इसे पहनकर हाथ हिलाएं और कलाई ऊपर उठाएं और अपना फैशनेबल व्यक्तित्व दिखाएं।"

Xiaomi Smart Band 9 में एक एडवांस मॉनिटरिंग मॉड्यूल मिलने का दावा किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह स्लीप मॉनिटरिंग और हार्ट रेट मॉनिटरिंग में सटीकता में क्रमशः 7.9% और 16% की बढ़ोतरी प्रदान करता है। शाओमी ने वाइब्रेशन फीडबैक में भी सुधार किया है, जो अब 25+ यूजकेस को कवर करते हुए 20 वाइब्रेशन मोड को सपोर्ट करता है। इन सबके अलावा, कंपनी प्रोडक्ट के लिए 21 दिन की बैटरी लाइफ का भी दावा करती है। यह Band 8 की तुलना में अधिक है।

चीन में Smart Band 9 के साथ-साथ Xiaomi MIX Flip और MIX Fold फोल्डेबल फोन के साथ-साथ Redmi K70 Ultra के लॉन्च की पुष्टि की जा चुकी है। इसके अलावा, कंपनी 19 जुलाई को स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) Watch S4 Sport और Buds 5 TWS ईयरफोन्स को भी लॉन्च करने वाली है। इन सभी प्रोडक्ट के स्पेसिफिकेशन्स को लगातार सोशल मीडिया पर टीज किया जा रहा है। इसके अलावा, पिछले कुछ समय में इनकी कई जानकारियों को ऑनलाइन लीक भी किया जा चुका है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.