Vivo Watch GT 2 स्मार्टवॉच 33 दिन बैटरी, 60Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

स्मार्टवॉच में 60Hz का रिफ्रेश रेट और 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2025 10:08 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • इसमें 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
  • स्मार्टवॉच Blue River Operating System 3.0 पर रन करती है।

Vivo Watch GT 2 में 2.07 इंच का आयताकार डिस्प्ले दिया गया है।

Vivo Watch GT 2 कंपनी की लेटेस्ट स्मार्टवॉच है जिसे चीन में पेश किया गया है। स्मार्टवॉच में 2.07 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह एक आयताकार स्क्रीन के साथ आती है। स्मार्टवॉच में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 2400 निट्स की ब्राइटनेस इसमें दी गई है। स्मार्टवॉच में BlueOS 3.0 दिया गया है। यह 33 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आती है। कंपनी ने इसका eSIM वेरिएंट भी लॉन्च किया है जो सिंगल चार्ज में 28 दिन तक बैकअप दे सकता है। आइए जानते हैं इसके अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में। 

Vivo Watch GT 2 Price, Availability

Vivo Watch GT 2 का स्टैंडर्ड ब्लूटूथ वर्ज़न CNY 499 (लगभग 6,200 रुपये) में पेश किया गया है। वहीं इसका eSIM वेरिएंट CNY 699 (लगभग 8,700 रुपये) में आता है। यह स्मार्टवॉच फ्री ब्लू, ओरिजिन ब्लैक, ऑब्सीडियन ब्लैक, शेल पाउडर और व्हाइट स्पेस कलर वेरिएंट्स के साथ पेश की गई है। स्मार्टवॉच को वीवो चाइना ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है। 

Vivo Watch GT 2 Specifications, Features

Vivo Watch GT 2 में 2.07 इंच का आयताकार डिस्प्ले दिया गया है। यह बेहद पतले बेजल्स के साथ आता है। स्मार्टवॉच में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। स्मार्टवॉच में कस्टमाइज किए जा सकने वाले वॉचफेस मिलते हैं। कंपनी ने स्ट्रैप के लिए भी इंटरचेंज का विकल्प दिया है। यह स्मार्टवॉच Blue River Operating System 3.0 पर रन करती है। 

Watch GT 2 में कई तरह के हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। इसमें ऑप्टिकल हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन सेंसर दिए गए हैं। यह 100 से ज्यादा प्रीसेट किए गए स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में एक्सिलरेशन सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, जियोमैट्री सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर और हॉल सेंसर दिया गया है। 2ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर इसमें मिल जाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें NFC और ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट दिया गया है। 

ब्लूटूथ वर्जन में 695mAh की बैटरी मिल जाती है जो कि एक बार चार्ज करने पर 33 दिनों तक चल सकती है। वियरेबल का eSIM वेरिएंट 595mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 28 दिनों का बैकअप मिल जाता है। स्मार्टवॉच के डाइमेंशन 47.54×40.19×10.97mm हैं। ब्लूटूथ वेरिएंट का वजन 35.8 ग्राम है जबकि ई-सिम वेरिएंट का वजन 34.8 ग्राम है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  2. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  3. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ₹1900 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Ai+ Nova 2 Ultra 5G, ऐसे करें चेक
  5. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  6. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram में आपकी फोटो का हो सकता है गलत इस्तेमाल! Muse AI फीचर विवादों में, ऐसे करें इसे ऑफ
  2. Meta मालिक Mark Zuckerberg ने X पर नए AI मॉडल को लेकर किया पोस्ट, Elon Musk ने ली चुटकी
  3. Sony IER-M50 इन इयर मॉनिटर लॉन्च, दमदार फीचर्स, जानें कितनी है कीमत
  4. Free Netflix? चुनिंदा यूजर्स को मिल रहा खास ऑफर, ऐसे चेक करें आपनी एलिजिबिलिटी
  5. Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी! 4 साल बाद भारत में कंपनी ने फिर शुरू की यह पेमेंट सर्विस
  6. Facebook, Instagram जैसे सोशल मीडिया ऐप्स भारत में होंगे बच्चों के लिए बैन! PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के कानून को सराहा
  7. अब YouTube पर नहीं दिखेंगे Ads? इस ब्राउजर में फ्री मिल रहा है फीचर
  8. ₹1900 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Ai+ Nova 2 Ultra 5G, ऐसे करें चेक
  9. Moto G77 Power vs Redmi Note 15 SE vs iQOO Z10R 5G: खरीदने के लिए जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.