Vivo ला रही 55 घंटे की बैटरी वाले सस्ते TWS ईयरबड्स, जानें खास फीचर्स

कंपनी ने दावा किया है कि नए ईयरबड्स कुल 55 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 मई 2026 09:21 IST
ख़ास बातें
  • नए ईयरबड्स 55 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं।
  • ये नए ईयरबड्स 55dB ANC से लैस होंगे।
  • इनमें हाईब्रिड एडेप्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर मिलने वाला है।

Vivo TWS 5e इससे पहले आए Vivo TWS 3e के सक्सेसर होने वाले हैं।

Vivo जल्द ही अपने अफॉर्डेबल ट्रू वायरलेस ईयरबड्स मार्केट में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अपने नए Vivo TWS 5e को टीज किया है जो आकर्षक फीचर्स देने का दावा करते हैं। इनमें कंपनी ने बेहतर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन देने का वादा किया है। ये लम्बी बैटरी के साथ आने वाले हैं। कुल मिलाकर सस्ते दाम में कंपनी यहां फ्लैगशिप ईयरबड्स जैसे फीचर देने की कोशिश कर सकती है। सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा अभी नहीं किया गया है लेकिन मौजूदा जानकारी कहती है कि फीचर्स काफी कंपिटीटिव होने वाले हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Vivo TWS 5e कंपनी के अपकमिंग ईयरबड्स होंगे जिन्हें ब्रांड ने कई आकर्षक फीचर्स के साथ टीज कर दिया है। Vivo TWS 5e इससे पहले आए Vivo TWS 3e के सक्सेसर होने वाले हैं। Vivo TWS 5e के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू हो चुके हैं। इनकी सेल 29 मई से शुरू होने वाली है। यानी बहुत जल्द इन्हें मार्केट में अधिकारिक रूप से लॉन्च किया जा सकता है। इन्हें तीन कलर्स में टीज किया गया है जिसमें व्हाइट, ब्लैक, और स्काई ब्लू कलर्स का ऑप्शन दिया जाएगा। अपनी पसंद के कलर में से यूजर चुन सकेंगे। 

Advertisement

नए ईयरबड्स में कंपनी ने कुछ खास फीचर्स का खुलासा भी कर दिया है। ये नए ईयरबड्स 55dB ANC से लैस होंगे। यानी इनमें हाईब्रिड एडेप्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर मिलने वाला है जो बाहरी वातावरण के शोर को काफी हद तक कम कर सकता है। इसमें ट्रैफिक का शोर, ऑफिस का शोर, और बिल्डिंग में आ रहा बाहरी ट्रैफिक का शोर आपके म्यूजिक और कॉल क्वालिटी को बहुत कम प्रभावित कर पाएगा।

एक और बड़ा फीचर इनकी बैटरी लाइफ है। कंपनी ने दावा किया है कि नए ईयरबड्स 55 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं। यह बैटरी लाइफ चार्जिंग केस के साथ बताई गई है। जबकि पुराने मॉडल में यह 44 घंटे की थी। कंपनी ने यहां पर ड्राइवर्स के बारे में कोई संकेत नहीं दिया है। साथ ही लो-लेटेंसी और डस्ट या वाटर रसिस्टेंस के लिए IP रेटिंग का इशारा भी नहीं दिया है। पुराने मॉडल की तरह ये लेटेस्ट ब्लूटूथ वर्जन और 55ms के आसपास लो लेटेंसी से लैस हो सकते हैं। बहरहाल, कंपनी ने लॉन्च टीजर जारी कर दिया है। जल्द ही ये मार्केट में खरीद के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Black

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.