55 घंटे बैटरी, 55dB ANC फीचर के साथ Vivo TWS 5e ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत

ईयरबड्स 55dB हाइब्रिड एडेप्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 मई 2026 10:53 IST
ख़ास बातें
  • ये वीवो के DeepX 3.0 स्टीरियो साउंड इफेक्ट के साथ आते हैं।
  • प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.3 ग्राम है।
  • इनमें 42ms तक लो-लेटेंसी का सपोर्ट दिया गया है।

Vivo TWS 5e में 11mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं।

Photo Credit: Vivo

Vivo TWS 5e को कंपनी ने लेटेस्ट ईयरबड्स के रूप में लॉन्च किया है। ये कंपनी के ट्रू वायरलैस ईयरबड्स हैं जो Vivo S60 सीरीज के साथ पेश किए गए हैं। ये ईयरबड्स स्टेम स्टाइल डिजाइन में आते हैं। इनमें सिलिकॉन के ईयरटिप्स लगे हैं। प्रत्येक का वजन 4.3 ग्राम है। कंपनी ने इन्हें IP54 रेटिंग के साथ पेश किया है। नॉइज कैंसिलेशन फीचर पर कंपनी ने खास फोकस किया है। इनमें हाइब्रिड एडेप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन का सपोर्ट दिया गया है। ये 55dB हाइब्रिड एडेप्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। इनकी वायरलैस रेंज 10 मीटर की है। कंपनी ने कहा है कि इनमें 42ms तक लो-लेटेंसी का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Vivo TWS 5e Price

Vivo TWS 5e की कीमत 229 युआन (लगभग 3200 रुपये) है। इन्हें व्हाइट, ब्लैक, और स्काई ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। खरीद के लिए ये कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। 

Vivo TWS 5e Specifications

Vivo TWS 5e में 11mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं। इनमें हाइब्रिड एडेप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन का सपोर्ट दिया गया है। ये 55dB हाइब्रिड एडेप्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। इसी के साथ इनमें AAC, SBC, और LC3 ऑडियो कोडेक का सपोर्ट मिलता है। ये वीवो के DeepX 3.0 स्टीरियो साउंड इफेक्ट के साथ आते हैं और साथ में स्पेशिअल ऑडियो सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि कई तरह के मनोरंजन जैसे मूवी, गेमिंग, म्यूजिक आदि में ये रिच साउंड एक्सपीरियंस दे सकने में सक्षम हैं। 

प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.3 ग्राम है। कंपनी ने इन्हें IP54 रेटिंग के साथ पेश किया है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 5.4 का सपोर्ट दिया गया है। ये डुअल डिवाइस पेअरिंग को सपोर्ट करते हैं। इनकी वायरलैस रेंज 10 मीटर की है। कंपनी ने कहा है कि इनमें 42ms तक लो-लेटेंसी का सपोर्ट दिया गया है। बैटरी की बात करें तो ईयरबड्स में 13 घंटे का बैकअप मिलता है जो कि सिंगल चार्ज के लिए बताया गया है। चार्जिंग केस के साथ ये 55 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। चार्जिंग के लिए USB-C का सपोर्ट दिया गया है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Green

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  3. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  8. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  10. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.