Vivo के लेटेस्ट TWS 5 Pro ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, 60dB ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Vivo TWS 5 Pro में 11mm के डाइनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 जून 2026 12:37 IST
ख़ास बातें
  • Vivo TWS 5 Pro में 11mm के डाइनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं।
  • प्रत्येक ईयरबड का वजन 5.5 ग्राम है।
  • इनमें 60dB तक नॉइज रिडक्शन मिलता है।

Vivo TWS 5 Pro ईयरबड्स 60dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं।

Photo Credit: Vivo

Vivo TWS 5 Pro को कंपनी ने अपने लेटेस्ट ईयरबड्स के तौर पर लॉन्च किया है। ये ईयरबड्स 60dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। इनमें 4.6Mbps ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। TWS 5 Pro में खासतौर पर Hi-Fi ऑडियो पर फोकस किया गया है। ये वजन में हल्के हैं। कंपनी ने इनमें स्वतंत्र Hi-Fi DAC चिप दी है। इनमें 11mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं। दावा है कि ये रिच डिटेल, बेहतर क्लियरिटी डिलीवर करते हैं। दावा है कि ये 50 घंटे के कुल बैकअप टाइम के साथ आते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Vivo TWS 5 Pro Price

Vivo TWS 5 Pro को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। इनकी कीमत 999 युआन (लगभग 14,000 रुपये) है। ये ओरिजनल व्हाइट, और साइलेंट ब्लैक कलर्स में पेश किए गए हैं। ईयरबड्स कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं। 

Vivo TWS 5 Pro Specifications

Vivo TWS 5 Pro में 11mm के डाइनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। कंपनी ने इनमें स्वतंत्र Hi-Fi DAC चिप दी है। नए ईयरबड्स 4.6Mbps Wi-Fi लॉसलेस ऑडियो ट्रांसमिशन कर सकते हैं। दावा है कि ये रिच डिटेल, बेहतर क्लियरिटी और कम कम्प्रेशन के साथ म्यूजिक डिलीवर कर सकते हैं। इनमें स्पेशिअल ऑडियो और एडेप्टिव साउंड सपोर्ट है। ये कंपनी की डीप सी इंटेलिजेंट नॉइज कैंसिलेशन 2.0 के साथ आते हैं। इनमें 60dB तक नॉइज रिडक्शन मिलता है। 

प्रत्येक ईयरबड का वजन 5.5 ग्राम है। कंपनी का दावा है कि ये लम्बे समय तक भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं और थकावट पैदा नहीं करते हैं। बैटरी के लिए कहा गया है कि इनमें 50 घंटे का कुल बैटरी टाइम दिया गया है जो कि चार्जिंग केस के साथ मिलाकर है। हाई क्वालिटी मोड में ये 5 घंटे का अधिकतम बैकअप दे सकते हैं। इनमें क्विक चार्ज फीचर भी है और ये 5 मिनट की चार्जिंग में ही 2 घंटे के लगभग का बैकअप दे सकते हैं। अन्य फीचर्स में ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी इनमें मिलती है। ये मल्टीडिवाइस पेअरिंग को सपोर्ट करते हैं। इनमें 42ms की लो-लेटेंसी मिलती है। साथ ही धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग दी गई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  2. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  3. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  2. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  3. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  4. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  5. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  7. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  8. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  9. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  10. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.