कैमरा से लेकर ऑनलाइन पेमेंट तक Samsung AR ग्लासेज में मिलेंगे ऐसे फीचर्स, Galaxy Unpacked में होंगे पेश

Samsung AR ग्लास की कीमत Meta के डिवाइस के समान होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2024 14:40 IST
ख़ास बातें
  • Samsung गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 में एक बड़ी घोषणा करने की तैयारी कर रहा है।
  • Samsung ऑगूमेंटेड रिएलिटी (AR) ग्लास के प्रोटोटाइप का खुलासा करेगा।
  • Samsung AR Glasses में 155mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung 3D Active Glasses में 3D व्यूइंग फीचर है।

Photo Credit: Samsung

Samsung गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 में एक बड़ी घोषणा करने की तैयारी कर रहा है, जहां वह अपने ऑगूमेंटेड रिएलिटी (AR) ग्लास के प्रोटोटाइप का खुलासा करेगा। कई सालों से अफवाहों के बाद टेक दिग्गज के AR मार्केट में एंट्री करने की उम्मीद है। हालांकि, ग्लासेज के बारे में खास जानकारी सामने नहीं आई है। शुरुआती रिपोर्ट्स से कुछ खास जानकारी मिली कि Samsung डिवाइस में क्या मिल सकता है। आइए Samsung AR Glasses के बारे में जानते हैं।

Yonhap न्यूज एजेंसी के अनुसार, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स एक फोटो या वीडियो के जरिए 2025 की शुरुआत में AR ग्लास प्रोटोटाइप पेश करने की तैयारी कर रहा है। यह जानकारी सालों की अफवाहों, लीक्स और पेटेंट के ऑनलाइन नजर आने के बाद आई है, जिससे कंपनी के स्मार्ट ग्लास प्रोजेक्ट को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। यह साफ है कि Samsung खुद बढ़ते AR स्पेस में टक्कर देने के लिए तैयार कर रहा है, इसके प्रोटोटाइप से आगामी फीचर्स की झलक मिलने की उम्मीद है।


Samsung AR Glasses Price


Samsung AR Glasses  की कीमत की अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन Samsung AR ग्लास की कीमत Meta के डिवाइस के समान होने की उम्मीद है, जो भारत में करीब 35 हजार रुपये में मिलता है। उम्मीद है कि Samsung ऑफिशियल प्रोटोटाइप पेश करते हुए ज्यादा जानकारी प्रदान करेगा।


Samsung AR Glasses Specifications


Samsung AR Glasses वजन के मामले में Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास की तरह लाइट होने की उम्मीद है, जिसका वजन लगभग 50 ग्राम है। इन ग्लासेज को सिर्फ एक स्टाइलिश एक्सेरीज से कहीं अलग पेश करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें जेस्चर रिकग्निशन, फेशियल रिकग्निशन और इंटीग्रेटेड पेमेंट फंक्शन जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Advertisement

ऐसा अनुमान है कि Samsung AR ग्लास खासतौर पर यूजर्स इंटरैक्शन के मामले में Meta ग्लास के मुकाबले में बेहतर फंक्शन प्रदान करेंगे। Samsung AR ग्लास तैयार करने के लिए फरवरी 2023 से क्वालकॉम और Google जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी कर रहा है। अफवाह है कि इन ग्लासेज में 155mAh की बैटरी दी गई है। इन ग्लासेज में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Advertisement

हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि Samsung AR ग्लास में डिस्प्ले नहीं मिलने उम्मीद है, जिससे डिवाइस लाइट और ज्यादा कॉम्पैक्ट रहेगा। जबकि Meta के ग्लासेज में डिस्प्ले दी गई गई है। Google के Gemini AI एसिस्टेंट से पेमेंट, क्यूआर कोड रिकग्निशन, जेस्चर रिकग्निशन और फेशिएल रिकग्निशन जैसे टास्क का सपोर्ट मिल सकता है, जिससे ग्लासेज डेली इस्तेमाल के लिए एक बेहतर डिवाइस बन जाएगा।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  3. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  4. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  6. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  9. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.