ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक

सैमसंग के इन नए ऑडियो वियरेबल का डिजाइन बहुत अलग बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अगस्त 2026 17:07 IST
ख़ास बातें
  • रिपोर्ट कहती है कि कंपनी नए Buds Canal 5 पर काम कर रही है।
  • ऐसा डिजाइन खासतौर पर वर्कआउट, रनिंग आदि के लिए बहुत उपयोगी होता है।
  • इनमें एक ईयरहुक मौजूद होगा जिसकी मदद से ये कान के ऊपर फिट रहेंगे।

Samsung जल्द ही यूनीक डिजाइन वाले वायरलैस ईयरबड्स पेश कर सकती है।

Photo Credit: Sammobile

ऑडियो वियरेबल्स में तेजी से इनोवेशन देखने को मिल रहा है। कुछ समय पहले वायर्ड ईयरफोन्स और हेडफोन्स चलन में दिखाई देते थे। लेकिन पिछले कुछ ही सालों में इनकी जगह वायरलैस ईयरबड्स ने ले ली। अब वायरलैस ईयरबड्स की जगह भी नए ऑडियो वियरेबल लेने वाले हैं। कंपनियां अब ओवर द ईयर डिजाइन पर फोकस कर रही हैं जिसमें हुक टाइप ईयरबड्स का चलन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में कई ब्रांड्स ने क्लिप-ऑन ईयर डिजाइन के ईयरबड्स पेश किए हैं। Samsung इससे भी कुछ हटकर करने जा रही है। 

Samsung जल्द ही यूनीक डिजाइन वाले वायरलैस ईयरबड्स पेश कर सकती है। इन्हें ईयरहुक कहा जा रहा है जो कि कंपनी के नए गैलेक्सी बड्स के रूप में लॉन्च हो सकते हैं। नए लीक में इनका खुलासा किया गया है। Sammobile की रिपोर्ट कहती है कि कंपनी नए Buds Canal 5 पर काम कर रही है। यह अपकमिंग ईयरहुक्स का कोडनेम बताया गया है। हालांकि लॉन्च के समय इनका नाम गैलेक्सी बड्स के नाम पर ही होगा। 

सैमसंग के इन नए ऑडियो वियरेबल का डिजाइन बहुत अलग होने वाला है। इनमें एक ईयरहुक मौजूद होगा जिसकी मदद से ये कान के ऊपर फिट रहेंगे। ऐसा डिजाइन खासतौर पर वर्कआउट, रनिंग आदि के लिए बहुत उपयोगी होता है जिसमें ईयरबड्स आसानी से गिरते नहीं हैं। उदाहरण के लिए भारत में Oppo, Realme जैसी कंपनियां अपने क्लिप-ऑन ईयरबड्स पेश करती हैं। इनमें Oppo Enco Clip 2,  Realme Buds Clip को कुछ समय पहले ही पेश किया गया था। लेकिन सैमसंग के नए ईयरबड्स इनसे भी कुछ हटकर होंगे। 

इनमें फ्लैट ईयरहुक्स देखने को मिल सकते हैं। ईयरटिप ईयर कैनाल पर फिट होगी। हालांकि अभी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि कंपनी इन्हें इन-इयर टिप के साथ पेश करेगी या फिर हाफ इन-ईयर डिजाइन के साथ पेश करेगी। इन-इयर टिप में बेहतर नॉइट आइसोलेशन फीचर मिल जाता है। जबकि हाफ इन-इयर डिजाइन ज्यादा आरामदेय रहता है। सैमसंग इनमें चार्जिंग के लिए USB-C सपोर्ट दे सकती है। इसी के साथ इनमें डस्ट और वाटर रसिस्टेंस भी मिल सकता है। वहीं, कंपनी एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट भी दे सकती है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Gold

हेडफोन टाइप

On-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.