सैमसंग अाइकनएक्स वायरलेस ईयरबड, गियर फिट 2 व नया गियर वीआर हेडसेट भारत में लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 11 अगस्त 2016 18:54 IST
ख़ास बातें
  • नया गियर वीआर हेडसेट 7,290 रुपये की कीमत पर सितंबर से मिलेगा
  • वायरलेस ईयरबड आइकनएक्स अगस्त के अंत से 13,490 रुपये पर मिलेगा
  • गियर फिट 2 की कीमत 13,990 रुपये है और यह अगस्त के आखिर से मिलेगा
सैमसंग ने गुरुवार को भारत में अपने गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन लॉन्च किया। इसके साथ ही सैमसंग ने  नया गियर वीआर हेडसेट, आइकनएक्स  वायरलेस ईयरबड और गियर फिट 2 फिटनेस बैंड भी लॉन्च किए।

सबसे पहले बात नए वर्चुअल रियलिटी हेडसेट की, यह हेडसेट भारत में 7,290 रुपये की कीमत पर मिलेगा। हेडसेट सितंबर के पहले हफ्ते से बाजार में खरीदने के लिेए उपलब्ध होगा। इसमें एक अलग होम बटन दिया गया है और यह 101 डिग्री व्यू फील्ड तक दिया गया है।

गैलेक्सी नोट7, गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 एज, गैलेक्सी नोट 5, गैलेक्सी एस6, गैलेक्सी एस6 एज और गैलेक्सी एस6 एज+ से कनेक्ट करने के लिए नए गियर वीआर में एक यूएसबी टाइप-सी और एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है। इस डिवाइस का वज़न 345 ग्राम और डाइमेंशन 207.8x122.5x98.6 एमएम है। यह गियर वीआर हेडसेट ब्लू ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 22 से 30 अगस्त के बीच गैलेक्सी नोट7 की प्री-बुकिंग कराने पर गियर वीआर को 1,990 रुपये में दे रही है।
 

आइकनएक्स वायरलेस ईयरबड को भी गुरुवार को एक इवेंट में लॉन्च किया गया। ये ईयरबड फिटनेस सेजुड़ी जानकारी ट्रैक कर सकते हैं और यूज़र को इनसे रनिंग परफॉर्मेंस का फीडबैक मिलता है। नए गियर आइकनएक्स ईयर टिप्स और विंगटिप्स के आधार पर तीन अलग-अलग साइज़ में आते हैं। आइकन एक्स भारत में 13,490 रुपये की कीमत पर अगस्त के अंत तक मिलना शुरू होंगे।
Advertisement
 

गियर फिट 2 में पिछले गियर फिट की तुलना में कई बड़े सुधार किए गए हैं और इसमें हार्ट रेट सेंसर के साथ-साथ जीपीएस सपोर्ट भी दिया गया है।
Advertisement

सैमसंग का यह नया बैंड एक्टिविटी ट्रैकिंग फीचर के साथ आता है जिसका मतलब है कि यूज़र को स्पोर्ट्स बैंड को मैनुअली एक्टिव नहीं करना होगा। यह बैंड कई ट्रैकिंग एक्टिविटी जैसे रनिंग, वॉकिंग, साइकलिंग या रोइंग मशीन को ट्रैक कर सकता है। गियर फिट 2 की कीमत 13,990 रुपये है और यह अगस्त के अंत तक खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.