Redmi Watch 6 Active ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 18 दिन बैटरी, जानें कीमत

स्क्रीन में 1200 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस दी गई है। दावा है कि सूरज की सीधी रोशनी में भी यह चमकदार कलर्स दिखा सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 अगस्त 2026 09:58 IST
ख़ास बातें
  • । स्क्रीन में 1200 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • स्मार्टवॉच की स्क्रीन पर कंपनी ने 2.5D ग्लास कवर दिया है।
  • स्मार्टवॉच वजन में हल्की है और 26 ग्राम की है।

Redmi Watch 6 Active में 1.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें स्क्वायर डिजाइन आता है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Watch 6 Active को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच के तौर पर लॉन्च कर दिया है। स्मार्टवॉच में 1.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 390 x 450 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। स्मार्टवॉच में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह 9.9mm मोटाई में आती है और स्क्रीन को 2.5D ग्लास से कवर किया गया है। स्मार्टवॉच में कंपनी ने 18 दिन तक बैटरी बैकअप होने की बात कही है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Redmi Watch 6 Active Price

Redmi Watch 6 Active को कंपनी ने ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया है। चीन में इसकी कीमत 349 युआन (लगभग 5,000 रुपये) है। वहीं, फिलिपींस में इसे PHP 2,599 (लगभग 4,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर यह खरीद के लिए उपलब्ध है। 

Redmi Watch 6 Active Specifications, Features

Redmi Watch 6 Active में 1.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें स्क्वायर डिजाइन आता है। यह 390x450 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। स्क्रीन में 1200 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस दी गई है। दावा है कि सूरज की सीधी रोशनी में भी यह चमकदार कलर्स दिखा सकती है। इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (AOD) एडॉप्शन फीचर भी दिया गया है। यानी ज्यादा रोशनी वाली जगहों पर ब्राइटनेस को मेन्युअली बढ़ाने की जरूरत इसमें नहीं पड़ती है। 

स्मार्टवॉच की स्क्रीन पर कंपनी ने 2.5D ग्लास कवर दिया है। इसमें फ्लैट किनारों वाला मिडल फ्रेम मिलता है। यह साइड में सिंगल बटन के साथ आती है जिससे कि नेविगेशन की जा सकती है। कंपनी ने इसे तीन तरह के पट्टों के साथ पेश किया है जिसमें सिल्वर, पिंक-ओरेंज, और डार्क ब्लैक या ग्रे फिनिश दी गई है। स्मार्टवॉच वजन में हल्की है और 26 ग्राम की है। 

Advertisement

इसमें कई तरह के हेल्थ और फिटनेस फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर जैसे फीचर्स इसमें मौजूद हैं। स्मार्टवॉच में 140 अलग-अलग फिटनेस ट्रैकिंग स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। वॉच में ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी है और माइक्रोफोन मौजूद है जिससे कि यह कॉलिंग के काम भी आती है। क्विक टेक्स्ट रिप्लाई को यह सपोर्ट करती है, इसलिए छोटे-मोटे जवाब देने के लिए आपको अपना फोन जेब से निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

स्मार्टवॉच में WeChat Pay और Alipay के लिए QR-कोड ऑफलाइन पेमेंट की सुविधा भी दी गई है। कंपनी ने हालांकि कहा है कि लॉन्च के समय यह फीचर नहीं मिलेगा, बाद में सिंतबर में सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद इसे इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें 470mAh की बैटरी है। Xiaomi का कहना है कि लिमिटेड बैटरी-सेवर मोड का इस्तेमाल करते हैं, तो यह 18 दिनों तक चल सकती है। वहीं, रोजाना के साधारण इस्तेमाल में लगभग 12 दिन तक चल सकती है। वहीं, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ, हेल्थ ट्रैकिंग चालू रखते हैं करीबन 6 दिन का बैकअप यह दे सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.