Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite लॉन्च से पहले आई नजर, जानें कीमत और फीचर्स तक

Redmi अपनी स्मार्टवॉच लाइनअप में विस्तार करने का विचार कर रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अगस्त 2026 16:14 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Watch 6 Lite में 1.96 इंच की OLED डिस्प्ले है।
  • Redmi Watch 6 Lite में 470mAh की बैटरी दी गई है।
  • Redmi Watch 6 Lite 5 ATM वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आती है।

Redmi Watch 6 Lite में 1.96 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Redmi

Redmi अपनी स्मार्टवॉच लाइनअप में विस्तार करने का विचार कर रही है। हाल ही में Redmi Watch 6 Lite और Redmi Watch 6 Active हंगरी की ऑनलाइन रिटेल लिस्टिंग में नजर आई हैं, जिससे इनके ऑफिशियल लॉन्च से पहले इनकी कीमत और खास स्पेसिफिकेशन्स का पता चला है। लिस्टिंग से इन स्मार्टवॉच के डिस्प्ले साइज और अलग-अलग फीचर्स की जानकारी मिली है। Watch 6 Lite में बड़ी OLED डिस्प्ले और बिल्ट-इन GPS मिलने की उम्मीद है, जबकि Watch 6 Active में स्पोर्ट्स ट्रैकिंग पर फोकस किया जा सकता है। Watch 6 Active और Watch 6 Lite बाजार में आने के बाद Redmi Watch 5 Active और Redmi Watch 5 Lite की जगह ले सकती हैं। इन वॉच को Xiaomi की लाइनअप में स्टैंडर्ड Redmi Watch 6 से नीचे की कैटेगरी में रखा जाएगा। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite Price (Expected)

Arukereso लिस्टिंग के अनुसार, Redmi Watch 6 Lite की कीमत HUF 24,490 (लगभग ₹7,400) और Redmi Watch 6 Active की कीमत HUF 16,690 (लगभग ₹5,100) है। हालांकि, पहले आई एक लीक में Active मॉडल की कीमत EUR 50 (लगभग ₹5,500) पता चली थी।

Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite Features (Expected)


Redmi Watch 6 Lite में 1.96 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 410x502 पिक्सल है। डाइमेंशन के मामले में बिना स्ट्रैप के इसका साइज 39.4 मिमी, 44.5 मिमी 9.9 मिमी है। इसमें 470mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18 दिन तक चल सकती है। यह वॉच 5 ATM वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आती है और खास चार्जिंग कनेक्टर भी होने की उम्मीद है। Watch 6 Lite में हार्ट रेट सेंसर के साथ SpO2 और स्ट्रेस ट्रैकिंग और साथ ही एक्सेलेरोमीटर, कंपास और लाइट सेंसर भी दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन के जरिए ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिल सकता है। बिल्ट-इन जीपीएस रिसीवर यूजर्स को बिना स्मार्टफोन साथ रखे रनिंग और साइकलिंग रूट ट्रैक करने की सुविधा दे सकता है। वॉच में नाइन-एक्सिस मोशन सेंसर भी होने की उम्मीद है।

Advertisement

Watch 6 Active में 1.85 इंच की छोटी AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 390x450 पिक्सल है। इस वॉच में 470mAh की बैटरी है। यह हार्ट रेट व SpO2 मॉनिटरिंग फीचर्स से लैस होने की उम्मीद है। स्मार्टवॉच में 140 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट भी मिल सकता है। Active मॉडल में बिल्ट इन GPS या Lite मॉडल वाला नाइन-एक्सिस मोशन सेंसर मिलने की उम्मीद नहीं है। दोनों में से किसी भी मॉडल में एनएफसी सपोर्ट होने की उम्मीद नहीं है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.