Redmi Watch 4 हुई लॉन्च, 50 मीटर गहरे पानी में भी होगा इस्तेमाल, 20 दिनों तक चलेगी बैटरी

Redmi Watch 4 में 470mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर सामान्य फीचर्स के साथ 20 दिनों तक चल सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 नवंबर 2023 11:00 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Watch 4 की कीमत CNY 499 (लगभग 5,834 रुपये) है।
  • Redmi Watch 4 में 1.97-इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन दी गई है।
  • Redmi Watch 4 में 470mAh की बैटरी दी गई है।

Redmi Watch 4 में 1.97-इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन है।

Photo Credit: Redmi

Redmi K70 सीरीज, Redmi Buds 5 Pro, RedmiBook लैपटॉप आदि के साथ Redmi ने Redmi Watch 4 वियरेबल डिवाइस भी पेश की है। नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 3 के सक्सेसर के तौर पर आती है। यहां हम आपको Redmi Watch 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Watch 4 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Redmi Watch 4 की कीमत CNY 499 (लगभग 5,834 रुपये) है। यह स्मार्टवॉच कई स्ट्रैप ऑप्शन में आती है। यह बिक्री के लिए आज से उपलब्ध हो गई है।


Redmi Watch 4 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


Redmi Watch 4 में 1.97-इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 390 x 450 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक है। इसका इस्तेमला आउटडोर और कड़ी धूप में आसानी से किया जा सकता है। स्मार्टवॉच एलटीपीएस टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करती है जिससे लंबी बैटरी लाइफ में सपोर्ट मिलता है। रेडमी वॉच 4 में स्मूथ यूआई और एनिमेशन का सपोर्ट मिलता है। फिटनेस के मामले में रेडमी वॉच 4 में हार्ट-रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, स्लीप और स्ट्रेस ट्रैकर और महिलाओं के लिए मेंस्ट्रुअल साइकिल मॉनिटर से लैस है। यह स्मार्टवॉच 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करती है। इसमें आउटडोर वर्कआउट के लिए बिल्ट-इन जीपीएस भी शामिल है। 

Redmi Watch 4 में 470mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर सामान्य फीचर्स के साथ 20 दिनों तक चल सकती है। Redmi Watch 4 में एल्यूमीनियम एलॉय चेसिस के साथ एक सर्कुलर डायल दिया गया है जो इसे मेटल यूनिबॉडी के साथ ब्रांड की पहली स्मार्टवॉच बनाता है। इस वॉच में दाईं ओर डायमंड कट डिजाइन के साथ रोटेटिंग स्टेनलेस स्टील क्राउन है। यह वॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है, जिससे 50 मीटर तक गहरे पानी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एनएफसी और ब्लूटूथ 5.3 के साथ आती है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  2. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  2. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  3. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  4. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  5. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  6. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  7. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  8. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.