सिंगल चार्ज में 44 घंटे चलने वाले Redmi Buds 8 लॉन्च, 50dB ANC के साथ गजब हैं फीचर्स

Xiaomi ने आज चीनी बाजार में Redmi Buds 8 को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2026 15:23 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Buds 8 की कीमत CNY 229 (लगभग 3,100 रुपये) है।
  • Redmi Buds 8 में 11 मिमी के डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं।
  • Redmi Buds 8 में ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी मिलती है।

Redmi Buds 8 में 11 मिमी ड्राइवर हैं।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने आज चीनी बाजार में Redmi Buds 8 को लॉन्च कर दिया है। इन ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज कैंसलेशन के साथ 11 मिमी डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी और LHDC ऑडियो कोडेक सपोर्ट वाले ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स में हाई-रेस ऑडियो वायरलेस सर्टिफिकेशन भी मिलता है। इन ईयरबड्स में मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी और AI बेस्ड कॉल नॉइज रिडक्शन भी मिलता है। यहां हम आपको Redmi Buds 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi Buds 8 की कीमत

Redmi Buds 8 की कीमत CNY 229 (लगभग 3,100 रुपये) है। ये ईयरबड्स बिक्री के लिए Xiaomi की चीन वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ये ईयरबड्स सियान, डस्क ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में आते हैं।

Redmi Buds 8 Specifications

Redmi Buds 8 में 11 मिमी के डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। ये इयरफोन 20Hz से 40kHz तक की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज का सपोर्ट करते हैं और हाई-रेस ऑडियो वायरलेस सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं। ये LHDC, SBC और AAC कोडेक का भी सपोर्ट करते हैं। बड्स 8 में 50dB तक का ANC सपोर्ट मिलता है। इनमें तीन माइक्रोफोन हैं, जिसमें AI कॉल नॉइज रिडक्शन मिलता है। यूजर्स डेप्थ, बैलेंस्ड और लाइट मोड के साथ-साथ एडैप्टिव मोड समेत कई ANC मोड में से चयन कर सकते हैं। ईयरबड्स में 3 ट्रांसपेरेंसी मोड स्टैंडर्ड, वोकल एन्हांसमेंट और एनवायरनमेंटल एन्हांसमेंट शामिल हैं।

Buds 8 में ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी मिलती है जो कि 10 मीटर तक की रेंज प्रदान करती है। ईयरबड्स ड्यूल डिवाइस पेयरिंग, ऑडियो शेयरिंग और कनेक्टेड डिवाइसेज के बीच आसान स्विचिंग की सुविधा प्रदान करते हैं। कंट्रोल और कस्टमाइजेशन के लिए शाओमी हेडफोन ऐप का सपोर्ट मिलता है। इसमें वन टच में फोटो क्लिक करने जैसे जेस्चर बेस्ड कंट्रोल भी शामिल हैं।

Advertisement

Buds 8 ईयरबड में 54mAh की बैटरी दी गई है, वहीं चार्जिंग केस में 475mAh की बैटरी है। कंपनी दावा करती है कि ANC के बिना सिंगल चार्ज में 11 घंटे तक प्लेबैक टाइम मिलता है। वहीं चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी लाइफ 44 घंटे तक चलती है। ANC ऑन होने पर ईयरबड्स सिंगल चार्ज पर 6.5 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ 28 घंटे तक चल सकते हैं। ईयरबड्स धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग के साथ आते हैं। ईयरबड का वजन लगभग 5 ग्राम और चार्जिंग केस के साथ कुल वजन लगभग 44.5 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  7. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  4. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  5. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  7. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  8. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  10. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.