Redmi Buds 8 होने जा रहे 21 अप्रैल को लॉन्च, खास फीचर्स आए सामने

अपकमिंग बड्स 50dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ आने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2026 10:36 IST
ख़ास बातें
  • Buds 8 में 11mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं।
  • ईयरबड्स में इन-ईयर स्टाइल का डिजाइन दिया गया है।
  • अपकमिंग बड्स 50dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ आने वाले हैं।

Buds 8 में 11mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं।

Photo Credit: Notebookcheck

Redmi Buds 8 का लॉन्च कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। कंपनी के अपकमिंग ट्रू वायरलेस ईयरबड्स अगले हफ्ते मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। कंपनी इन ईयरबड्स को Redmi K90 Max फोन और Redmi K Pad 2 टैबलेट के साथ लॉन्च करने जा रही है। ईयरबड्स के खास फीचर्स का खुलासा कंपनी की ओर से कर दिया गया है। इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन पर खास फोकस किया गया है। इसके अलावा ये 11mm के ड्राइवर्स से लैस होकर आने वाले हैं जिनके बारे में बेहतरीन साउंड डिलीवरी का दावा किया गया है। 

Redmi Buds 8 Launch Date

Redmi Buds 8 का लॉन्च कंपनी की ओर से घोषित कर दिया गया है। Weibo के अनुसार, चाइनीज टेक दिग्गज इन्हें 21 अप्रैल को मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। ईयरबड्स सबसे पहले घरेलू मार्केट में लॉन्च होंगे। चीनी समय के मुताबिक इन्हें शाम को 7 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने टीजर्स के माध्यम से इनके डिजाइन समेत मुख्य आकर्षण से पर्दा उठाया है। 

Redmi Buds 8 Specifications

Redmi Buds 8 के मेन फीचर्स में इसका एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन है। ये अपकमिंग बड्स 50dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ आने वाले हैं। इनमें 4kHz तक कवरेज बताई गई है। कंपनी के अनुसार, ये बैकग्राउंड नॉइज और ट्रैफिक जैसे शोर को काफी हद तक कम कर सकते हैं। Buds 8 में 11mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं। ईयरबड्स में इन-ईयर स्टाइल का डिजाइन दिया गया है। चार्जिंग केस राउंड है और साइज में काफी छोटा है। कलर्स की बात करें तो ये ब्लैक, लाइट म्यूटेड ग्रीन, ग्रे शेड्स में आने वाले हैं। 

ईयरबड्स में कंपनी ने मैप आधारित फाइंड फीचर भी दिया है। यानी अगर आप इन्हें रखकर भूल जाते हैं, या ये कहीं गुम हो जाते हैं तो इन्हें आसानी से खोजा जा सकता है। अपकमिंग ईयरबड्स Buds 8 Pro के डाउनग्रेड वर्जन के रूप में लॉन्च होंगे। Buds 8 Pro में 55dB एएनसी फीचर मिलता है और ट्रिपल ड्राइवर सेटअप दिया गया है। 21 अप्रैल को देखना होगा कंपनी और किन खास फीचर्स के साथ नए ईयरबड्स को मार्केट में उतारती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.