50 घंटे चलने वाले ईयरबड्स QCY MeloBuds N65 हुए लॉन्च, 60dB ANC फीचर से लैस, जानें कीमत

ये 60 dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जुलाई 2026 08:51 IST
ख़ास बातें
  • इनमें नॉइज मैनेजमेंट के लिए 8 माइक्रोफोन हैं
  • इनमें एडेप्टिव ANC सिस्टम है
  • ये ANC के साथ 27 घंटे तक चल सकते हैं

QCY MeloBuds N65 ईयरबड्स में कंपनी ने SQ3+ डाइनेमिक ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया है।

Photo Credit: GizmoChina

QCY की ओर से नए ईयरबड्स लॉन्च किए गए हैं। MeloBuds N65 में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट दिया गया है। ये हेड ट्रैकिंग स्पेशिअल ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। इनमें LDAC कोडेक सपोर्ट भी दिया गया है। वायरलैस ईयरबड्स में डाइनेमिक ड्राइवर्स का कंपनी ने इस्तेमाल किया है। कहा है कि ये प्राकृतिक ऊनी फाइबर और पेपर से बने हैं। इनमें Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन भी मिलता है। ये लम्बी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं और सिंगल चार्ज में 50 घंटे तक चलने का दावा कंपनी की ओर से किया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

QCY MeloBuds N65 Price

QCY MeloBuds N65 ईयरबड्स को कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। चीन में इनकी कीमत 259 युआन (लगभग 3500 रुपये) है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा JD.com खरीदा जा सकता है। 

QCY MeloBuds N65 Specifications

QCY MeloBuds N65 ईयरबड्स में कंपनी ने SQ3+ डाइनेमिक ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया है। कंपनी के अनुसार इनके कम्पोजिट डायफ्राम प्राकृतिक ऊनी फाइबर, और कागज से बने हैं। इनमें Hi-Res Audio वायरलैस सर्टिफिकेशन दिया गया है। इनमें नॉइज मैनेजमेंट के लिए 8 माइक्रोफोन हैं जिन्हें स्काईडोम नॉइज कैंसलिंग मैट्रीक्स V8+ कहा गया है। ये 60 dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन प्रदान करते हैं। 

इनमें एडेप्टिव ANC सिस्टम है। यानी वातावरण के अनुसार ये खुद को एडजस्ट कर सकते हैं। साथ ही कंपनी ने इनमें 6 तरह के मेनुएल मोड भी दिए हैं। ये मोड कंपेनियन ऐप में मिलते हैं। वॉइस कॉल्स के दौरान बेहतर कॉल क्वालिटी देने के लिए ये बैकग्राउंड के शोर को अलग कर देते हैं। साथ ही 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड वाली हवा के शोर को भी रोक सकते हैं।

Advertisement

बैटरी की बात करें तो इनमें बिना ANC 11 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है, और ANC के साथ ये 6 घंटे तक चल सकते हैं। वहीं, अगर चार्जिंग केस की बैटरी को मिला दिया जाए तो बिना ANC 50 घंटे तक चल सकते हैं और ANC के साथ 27 घंटे तक चल सकते हैं। इनमें क्विक चार्ज फीचर भी दिया गया है। और ये 2.5 घंटे का प्लेबैक टाइम केवल 10 मिनट के चार्ज में दे सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.