24 घंटों के प्‍लेटाइम और IPX4 रेटिंग के साथ लॉन्‍च हुए Philips ANC TWS हेडफोन

टच कंट्रोल फीचर के साथ इनमें अवेयरनेस मोड भी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 मार्च 2022 11:39 IST
ख़ास बातें
  • इन्‍हें IPX4 रेटिंग दी गई है, यानी पसीने का असर नहीं होगा
  • ये सभी प्रमुख ऑनलाइन और रिटेल स्‍टोर्स में उपलब्‍ध हैं
  • ये 11mm स्पीकर ड्राइवर के साथ आते हैं

इन्‍हें एक्‍सरसाइज के दौरान भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है, क्‍योंकि ये पसीने से होने वाले नुकसान से बचे रहते हैं।

फ‍िलिप्‍स (Philips) ने उसके ट्रू वायरलेस हेडफोन TWS को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया है। मॉडल नंबर TAT4506BK के साथ लॉन्‍च किए गए ये TWS कई अच्‍छे फीचर्स से लैस हैं। इनमें TPV टेक्नोलॉजी दी गई है। साथ में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC), 24 घंटों का मीडियाप्‍लेबैक जैसे फीचर्स मिलते हैं। इन्‍हें एक्‍सरसाइज के दौरान भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है, क्‍योंकि ये पसीने से होने वाले नुकसान से बचे रहते हैं। इसी वजह से इन्‍हें IPX4 रेटिंग दी गई है।   
 

Philips ANC TWS हेडफोन के प्राइस और उपलब्‍धता 

Philips ANC TWS हेडफोन्‍स को 7099 रुपये की कीमत में लॉन्‍च किया गया है और ये सभी प्रमुख ऑनलाइन और रिटेल स्‍टोर्स में उपलब्‍ध हैं। एमेजॉन पर ये ब्‍लैक कलर ऑप्‍शन में उपलब्‍ध हैं। इनका मुकाबला Nothing Ear 1 और OnePlus Buds Z2 जैसे TWS से होगा, जिन्‍हें 10 हजार रुपये की रेंज में काफी अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिला है। 
 

Philips ANC TWS हेडफोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Philips ANC TWS ईयरबड्स में इन-ईयर डिजाइन है। ये 11mm स्पीकर ड्राइवर के साथ आते हैं, जिनमें लगी बैटरी 6 घंटे का प्‍लेबैक ऑफर करती है। चार्जिंग केस की मदद से बैकअप को 24 घंटे तक बढ़ाया जा सकता है। चार्जिंग केस USB-C चार्जिंग को सपोर्ट करता है और USB-C केबल इसके बॉक्‍स में मिलती है।  

Philips TAT4506BK ANC TWS ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। ब्लूटूथ 5.0 की रेंज करीब 10 मीटर है। टच कंट्रोल फीचर के साथ इनमें अवेयरनेस मोड भी है। टच कंट्रोल फीचर की मदद से यूजर अपनी प्लेलिस्ट को नेविगेट कर सकते हैं। कॉल का जवाब दे सकते हैं और वॉयस असिस्टेंट को भी एक्टिवेट कर सकते हैं। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब दो घंटे का वक्‍त लगता है। Philips ANC TWS ईयरबड्स  IPX4 रेटिंग से लैस हैं। इसका मतलब है कि यह डिवाइस हर तरफ से स्प्लैश प्रूफ है। फ‍िटनेस और एक्‍सरसाइज के दौरान इस पर पसीने का असर भी नहीं होता है। 
 

क्‍या है TPV टेक्‍नॉलजी

TPV दुनिया के लीडिंग मॉनिटर और LCD TV मैन्‍युफैक्‍चरर्स में से एक है। यह विशिष्ट ब्रैंड लाइसेंस के जरिए फिलिप्स के TV सेट और ऑडियो प्रोडक्‍ट्स के डेवलपमेंट, मैन्‍युफैक्‍चरिंग और मार्केटिंग पर फोकस करता है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.