Oura Ring 5: छोटी सी रिंग करेगी नींद, दिल और सेहत को मॉनिटर, इस कीमत में हुई लॉन्च

Oura Ring 5 लॉन्च हो गया है। स्मार्ट रिंग में AI हेल्थ फीचर्स, Health Radar, Blood Pressure Signals, लाइव वर्कआउट ट्रैकिंग और टाइटेनियम डिजाइन मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मई 2026 11:51 IST
ख़ास बातें
  • Oura Ring 5, पिछले मॉडल से 40% छोटा डिजाइन लेकर आया
  • Health Radar और AI Advisor जैसे नए हेल्थ फीचर्स शामिल
  • भारत समेत कई देशों में जून 2026 से फीचर्स रोलआउट होंगे

Oura Ring 5 में AI आधारित हेल्थ ट्रैकिंग और स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं

Photo Credit: OURA

OURA ने अपना नया स्मार्ट रिंग Oura Ring 5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह अपनी कैटेगरी का दुनिया का सबसे छोटा स्मार्ट रिंग है। नया मॉडल Oura Ring 4 के मुकाबले 40% छोटा बनाया गया है, जिससे इसे लंबे समय तक पहनना ज्यादा आरामदायक हो सकता है। कंपनी के मुताबिक रिंग में एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग तकनीक, AI-बेस्ड इनसाइट्स और कई नए हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ हेल्थ, फिटनेस, स्लीप और मेटाबॉलिक ट्रैकिंग से जुड़े कई नए टूल्स भी जोड़े गए हैं।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Oura Ring 5 के बेस फिनिश वेरिएंट की कीमत 399 डॉलर (करीब 38,133 रुपये) रखी गई है। वहीं प्रीमियम फिनिश मॉडल 499 डॉलर (करीब 47,690 रुपये) में उपलब्ध होगा। Oura Membership की कीमत 5.99 डॉलर प्रति माह (करीब 572 रुपये) या 69.99 डॉलर प्रति वर्ष (करीब 6,689 रुपये) रखी गई है। कंपनी का Charging Case 99 डॉलर (करीब 9,461 रुपये) में खरीदा जा सकेगा। डिवाइस का ग्लोबल प्री-ऑर्डर शुरू हो चुका है और इसकी शिपिंग 4 जून 2026 से शुरू होगी। यह Oura की वेबसाइट के अलावा Amazon, Best Buy, Costco, Target और Walmart जैसे रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा।

Oura Ring 5 को टाइटेनियम बॉडी के साथ पेश किया गया है। इसमें रिफाइंड कर्व डिजाइन दिया गया है और यह IP68 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। कंपनी के अनुसार रिंग 100 मीटर तक पानी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इसमें स्क्रैच रेजिस्टेंट PVD कोटिंग दी गई है। यह 6 से 13 साइज ऑप्शन में उपलब्ध होगी। कलर ऑप्शन्स में Gold, Stealth, Brushed Silver, Deep Rose, Silver और Black शामिल हैं।

नए मॉडल में सेंसर सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है। कंपनी के मुताबिक इसमें लो-प्रोफाइल सेंसर डोम्स दिए गए हैं जो त्वचा के साथ बेहतर संपर्क बनाए रखते हैं। साथ ही ज्यादा पावरफुल LED सेंसर और 12 एन्हांस्ड सिग्नल पाथवे जोड़े गए हैं। Oura का कहना है कि इससे अलग-अलग स्किन टोन और फिंगर टाइप्स पर अधिक सटीक रीडिंग मिल सकेगी। इसके जरिए स्लीप, रेडीनेस और एक्टिविटी ट्रैकिंग की सटीकता भी बेहतर हुई है।

Oura Ring 5 में Health Radar नाम का नया सिस्टम दिया गया है। यह लगातार बायोमेट्रिक सिग्नल्स को मॉनिटर करता है और लक्षण दिखने से पहले हेल्थ में होने वाले बदलावों का पता लगाने की कोशिश करता है। इसमें Blood Pressure Signals फीचर शामिल है, जो रात के समय ट्रैकिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह 30 दिनों के नाइटटाइम ब्रीदिंग पैटर्न को एनालाइज करके लॉन्ग-टर्म ट्रेंड्स दिखा सकता है।

Advertisement

फिटनेस फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को ऐप के अंदर लाइव वर्कआउट ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी। यह रियल-टाइम में पेस, डिस्टेंस और हार्ट रेट जैसी जानकारी दिखा सकता है। रिंग रनिंग, साइक्लिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी एक्टिविटी को सपोर्ट करती है। इसके अलावा थर्ड-पार्टी हार्ट रेट मॉनिटर इंटीग्रेशन और Pilates जैसी कम मूवमेंट वाली एक्सरसाइज के लिए बेहतर ऑटोमैटिक एक्टिविटी डिटेक्शन भी दिया गया है।

कंपनी ने मेटाबॉलिक और क्लिनिकल हेल्थ फीचर्स का भी विस्तार किया है। Oura Ring 5 में GLP-1 Insights, Lab Uploads और Health Records जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा Oura Advisor AI यूजर्स को पर्सनलाइज्ड हेल्थ गाइडेंस प्रदान करेगा। कंपनी ने Resmed और Counsel Health के साथ साझेदारी की घोषणा भी की है। इसके तहत स्लीप, ब्रीदिंग और AI आधारित हेल्थ सपोर्ट सेवाओं को बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा। साथ ही Cambridge Cognition के साथ Brain Health Study भी शुरू की गई है।

अन्य फीचर्स में एक नया Charging Case शामिल है जो कंपनी के मुताबिक एक महीने तक का बैकअप दे सकता है। इसके अलावा Locate फीचर, टाइम-बेस्ड डेटा डिलीशन कंट्रोल्स, मल्टी-रिंग सपोर्ट और यूजर-कंट्रोल्ड डेटा शेयरिंग जैसे प्राइवेसी फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने बताया है कि हेल्थ और AI फीचर्स का रोलआउट जून 2026 से अमेरिका, भारत और यूएई समेत कई क्षेत्रों में शुरू होगा, जबकि कुछ एडवांस फीचर्स शुरुआती फेज में केवल अमेरिकी बाजार तक सीमित रहेंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.