Oura Ring 4 भारत में हुई लॉन्च, हार्ट रेट, स्ट्रेस, स्लीप भी करेगी मॉनिटर, जानें कीमत

इसमें 5 से 8 दिन की बैटरी मिल जाती है और केवल 80 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 मार्च 2026 09:05 IST
ख़ास बातें
  • Oura Ring 4 में किसी तरह का डिस्प्ले नहीं दिया गया है।
  • यह ऐप की मदद से कनेक्ट होती है और लॉन्ग टर्म हेल्थ डेटा बताती है।
  • यह 100 मीटर तक पानी में गिरने के बाद भी खराब नहीं होती है।

Oura Ring 4 एक स्मार्ट वियरेबल है जो कई तरह के हेल्थ फीचर्स के साथ आती है।

Photo Credit: Oura

Oura Ring 4 भारत में लॉन्च हो गई है। Oura की ओर से यह लॉन्च की गई है जिसे कंपनी ने 2024 में ही पेश कर दिया था। अब यह खरीद के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। यह स्मार्टरिंग कई तरह के एडवांस हेल्थ फीचर्स के साथ आती है। खासकर उन यूजर्स के लिए जो कलाई पर कोई हेल्थ या फिटनेस वियरेबल नहीं पहनना चाहते हैं, यह एक स्टाइलिश और कॉम्पेक्ट विकल्प बन जाती है जिसे जूलरी की तरह पहना जा सकता है। आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स और कीमत के बारे में। 

Oura Ring 4 price in India

Oura Ring 4 की भारत में कीमत 28,000 रुपये से शुरू होती है जिसमें इसका Silver व Black कलर वाला मॉडल आता है। कंपनी ने Stealth, Brushed Silver, Gold, और Rose Gold जैसे वेरिएंट्स भी निकाले हैं जो 39,900 रुपये के प्राइस पर लॉन्च किए गए हैं। यह कई तरह के साइज (4-15) में आती है और जरूरत के अनुसार खरीदी जा सकती है। Oura Ring 4 को Amazon.in से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ने कहा है कि यह Croma के 100 से ज्यादा स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगी। 

Oura Ring 4 Specifications

Oura Ring 4 एक स्मार्ट वियरेबल है जो कई तरह के हेल्थ फीचर्स के साथ आती है। यह स्लीप मॉनिटर करती है। हार्ट रेट मापती है। इसके साथ ही हार्ट रेट वेरिएबिलिटी, स्ट्रेस लेवल, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, और डेटाइम एक्टिविटी को मॉनिटर करती है। इसमें AI सपोर्ट दिया गया है जो यूजर के हेल्थ डेटा का विश्लेषण कर उसमें बदलाव के सुझाव भी देता है। 

Advertisement

Oura Ring 4 में किसी तरह का डिस्प्ले नहीं दिया गया है। यह ऐप की मदद से कनेक्ट होती है और लॉन्ग टर्म हेल्थ डेटा बताती है। यह रियल टाइम ट्रैकिंग डेटा नहीं देती है। इसकी बॉडी टाइटेनियम की बनी है जो वजन में हल्की और मजबूत भी बताई गई है। यह 100 मीटर तक पानी में गिरने के बाद भी खराब नहीं होती है। इसमें 5 से 8 दिन की बैटरी मिल जाती है और केवल 80 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। Android और iOS, दोनों ही प्लेटफॉर्म पर यह चल सकती है। 
 

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.