Oppo Watch X स्मार्टवॉच 12 दिन बैटरी लाइफ, 2GB रैम, AMOLED डिस्प्ले के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत

Oppo Watch X को कंपनी ने चीन में Sails Blue, Desert Silver Moon, और Starry Night Flying कलर्स में पेश किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 मार्च 2024 12:05 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Watch X को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है।
  • इसमें प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट है।
  • यह भारी इस्तेमाल में 48 घंटे तक चल सकती है।

Oppo Watch X को कंपनी ने चीन में Sails Blue, Desert Silver Moon, और Starry Night Flying कलर्स में पेश किया है।

Photo Credit: Oppo

Oppo Watch X को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। ओप्पो स्मार्टवॉच इससे पहले मलेशिया में भी लॉन्च हो चुकी है। इस स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट है। कंपनी का कहना है कि वॉच बैटरी बैकअप के मामले में लम्बी चलती है। दावा है कि यह भारी इस्तेमाल में 48 घंटे तक चल सकती है जबकि स्मार्ट मोड में स्टैंडर्ड यूज के लिए 100 घंटे तक चल सकती है। वहीं पावर सेविंग मोड में 12 दिनों तक का बैटरीबैकअप यह दे सकती है। आइए जानते हैं कंपनी ने चीन में इसे किस प्राइस और फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। 
 

Oppo Watch X price

Oppo Watch X को कंपनी ने चीन में Sails Blue, Desert Silver Moon, और Starry Night Flying कलर्स में पेश किया है। वेरिएंट के हिसाब से प्राइस क्रमश: 2499 युआन (लगभग 29,200 रुपये), 2399 युआन (लगभग 28,000 रुपये), और 2299 युआन (लगभग 26,900 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

Oppo Watch X specifications

Oppo की इस स्मार्टवॉच में 466 x 466 पिक्सल के रिजॉल्यूशन वाला 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1,000 nits के पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करता है। यह 2.5D सैफायर क्रिस्टल स्क्रीन है। Oppo Watch X में 2GB रैम और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।

हेल्थ फीचर्स की बात करें तो, Oppo Watch X स्लीप ट्रैकिंग के साथ आती है, जो यूजर की नींद की स्थिति, नींद की क्वालिटी, नींद में सांस लेने का रेट, नींद में खर्राटों के जोखिम का आकलन और अन्य कई पहलुओं पर नजर रखती है। इसके अलावा, इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ​​​​ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) ट्रैकर साथ ही डेली एक्टिविटी रिमाइंडर भी हैं। फिटनेस ट्रैकिंग के लिए इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड, 6 तरह की कार्डियो मशीन रिकॉग्निशन, प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मोड, इत्यादि है।
Advertisement

ओप्पो वॉच एक्स में 500mAh की बैटरी है और दावा किया गया है कि यह वॉच को 60 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है। इसके अलावा इसके भारी यूज के साथ 48 घंटे तक की बैटरी लाइफ, स्मार्ट मोड में 100 घंटे तक की बैटरी लाइफ और पावर सेवर मोड में 12 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
  2. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
  3. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
  5. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: डेली 2GB इंटरनेट वाला कौन सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद
  6. Airtel यूजर्स को ₹30,000 से ज्यादा के फायदे, फ्री मूवी टिकट और iPhones पर भारी बचत भी!
  7. इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो जानें कैसे होंगे फायदे?
  8. Samsung ने बढ़ाए अपने 3 सस्ते 5G फोन के दाम, ₹2 हजार तक महंगे हुए ये मॉडल!
  9. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
  10. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.