OnePlus Watch Lite लॉन्च, 100+ स्पोर्ट्स मोड के साथ 10 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ

OnePlus ने अपने वॉच पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए OnePlus Watch Lite को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2025 13:18 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Watch Lite में 1.46 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले है।
  • OnePlus Watch Lite में BES2800BP चिपसेट दिया गया है।
  • OnePlus Watch Lite में 339mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus Watch Lite में 1.46 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने अपने वॉच पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए OnePlus Watch Lite को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टवॉच में 3,000 निट्स ब्राइटनेस वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह वॉच हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए कई फीचर्स प्रदान करती है। यूजर्स एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइसों के साथ इसका उपयोग कर सकते हैं। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 10 दिनों तक चल सकती है। यहां हम आपको OnePlus Watch Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Watch Lite Price

OnePlus Watch Lite की कीमत EUR 179 (लगभग 19,000 रुपये) और GBP 179 (लगभग 21,600 रुपये) है। फिलहाल 159 यूरो (लगभग 16,800 रुपये) और 159 पाउंड (लगभग 19,200 रुपये) है। वनप्लस वॉच लाइट सिल्वर और ब्लैक स्टेनलेस स्टील फिनिश में उपलब्ध है, जिसमें ब्लैक या व्हाइट फ्लोरो रबर स्ट्रैप दिए गए हैं। हालांकि, अभी तक भारत और अमेरिका सहित अन्य बाजारों के लिए कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है।

Advertisement

OnePlus Watch Lite Features, Specifications

OnePlus Watch Lite में 1.46 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 464×464 पिक्सल और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड ग्लास और सफायर क्रिस्टल के साथ आती है। यह 350 से ज्यादा वॉच फेस भी प्रदान करती है। यह वॉच BES2800BP चिपसेट पर काम करती है। इस वॉच में 4GB eMMC इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Watch Lite ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में OxygenOS Watch 7.1 पर काम करती है। यह स्मार्टवॉच 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग और धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।

OnePlus Watch Lite में हेल्थ संबंधित कई फीचर्स जैसे कि हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग, कलाई के तापमान को मापने की सुविधा, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, ​स्लीप ट्रैकिंग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज शामिल हैं। स्लीप ट्रैकिंग में गहरी नींद, हल्की नींद, आरईएम नींद, जागने का समय, रेस्पिरेटरी रेट और नींद के दौरान SpO2 के साथ-साथ स्लीप स्कोर और उससे संबंधित जानकारी शामिल है। यह वॉच साइकिल ट्रैकिंग की सुविधा भी प्रदान करती है। इसमें फॉल डिटेक्शन फीचर दिया गया है।

Advertisement

फिटनेस ट्रैकिंग के लिए OnePlus स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। यह वॉच रनिंग, ब्रिस्क वॉकिंग, साइकलिंग, स्विमिंग, रोइंग मशीन और एलिप्टिकल वर्कआउट समेत 6 एक्टिविटी के लिए ऑटोमेटिक रिकग्निशन भी प्रदान करती है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, जीपीएस सपोर्ट, BeiDou,Galileo, GLONASS, QZSS और ड्यूल बैंड L1+L5 पोजिशनिंग शामिल है।

अन्य फीचर्स में क्रॉस-ओएस ड्यूल फोन पेयरिंग शामिल है, जो वॉच को एक ही समय में दो फोन से कनेक्ट करने की सुविधा देता है, जिसमें एंड्रॉइड और आईओएस कॉम्बिनेशन शामिल हैं। वॉच दोनों डिवाइस से कॉल का जवाब देने और नोटिफिकेशन सिंक करने का सपोर्ट करती है। OnePlus ने इस वॉच में 339mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 10 दिनों तक चल सकती है। वहीं सामान्य उपयोग पर 7 दिनों तक और ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले पर 4 दिनों तक चल सकती है। बैटरी 90 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  7. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  9. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.