Nothing Ear 3 के डिजाइन का खुलासा, केस में मिलेगा माइक्रोफोन और टॉक बटन

Nothing अपने आगामी वायरलेस ईयरबड्स Nothing Ear 3 पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 सितंबर 2025 12:48 IST
ख़ास बातें
  • Nothing अपने आगामी वायरलेस ईयरबड्स Nothing Ear 3 पर काम कर रहा है।
  • Nothing Ear 3 का डिजाइन 2023 में पेश हुए मॉडल से काफी मिलता जुलता है।
  • Nothing Ear 3 में सुपर माइक नाम का एक माइक्रोफोन बटन होगा।

Nothing Ear 3 में प्रीमियम डिजाइन है।

Photo Credit: X/Nothing

Nothing अपने आगामी वायरलेस ईयरबड्स Nothing Ear 3 पर काम कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर आगामी वायरलेस ईयरबड्स की पहली फुल साइज फोटो शेयर की है। आपको बता दें कि नए Ear 3 ईयरबड्स और उनके चार्जिंग केस का डिजाइन 2023 में लॉन्च हुए Ear 2 से काफी मिलता-जुलता है। लेकिन नथिंग ने खुलासा किया है कि अब यह केस 100 प्रतिशत रिसाइकल एनोडाइज्ड एल्युमीनियम से तैयार है। पहली बार Ear 3 के चार्जिंग केस में सुपर माइक नाम का एक माइक्रोफोन और एक अलग टॉक बटन भी होगा। यहां हम आपको Nothing Ear 3 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Nothing Ear 3 का डिजाइन

Nothing का कहना है कि वह Nothing Ear 3 में ज्यादा ड्यूरेबल और प्रीमियम फिनिश प्रदान करने के लिए मैटल के पार्ट्स शामिल कर रहा है। ईयरबड्स में मैटल के एंटीना को फिर से डिजाइन किया है, जिससे एक अल्ट्रा स्लिम डिजाइन तैयार हो सके। अभी तक यह पता नहीं चला है कि चार्जिंग केस के माइक्रोफोन और टॉक बटन का उपयोग किस लिए हो सकता है। परफॉर्मेंस से लेकर वायरलेस ईयरबड्स के बारे में अन्य जानकारी 18 सितंबर, 2025 को सुबह 8 बजे सामने आ सकती हैं।

Nothing Ear 3 के फीचर्स

Nothing ने पिछले सप्ताह अपने X अकाउंट के जरिए  Ear 3 की कुछ टीजर फोटो शेयर की थी, लेकिन क्लोज-अप फोटो से अभी तक डिजाइन का पता चला है। टॉक बटन और माइक्रोफोन खास फीचर हैं, लेकिन इसके इस्तेमाल का पता नहीं चला है। इसका उपयोग सिर्फ एक स्मार्ट असिस्टेंट के लिए होगा ईयर 3 का चार्जिंग केस वायरलेस माइक का भी काम करेगा, इसकी जानकारी लॉन्च के वक्त पता चलेगी।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.