Noise ColorFit Qube 2 Launched: 220 वॉचफेस, ब्लूटूथ 5.1, 7 दिन बैटरी लाइफ के साथ Noise की सस्ती स्मार्टवॉच लॉन्च

नॉइज कलरफिट क्यूब 2 स्मार्टवॉच में 1.96 इंच का टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 मई 2023 17:06 IST
ख़ास बातें
  • Noise ColorFit Qube 2 में ब्लूटूथ 5.1 की कनेक्टिविटी मिलती है।
  • दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज में 7 दिन तक बैटरी बैकअप दे सकती है।
  • हार्ट रेट सेंसर, SpO2 मॉनिटरिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी शामिल।

Noise ColorFit Qube 2 में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।

Photo Credit: Gonoise

Noise ने स्मार्ट वियरेबल सेग्मेंट में अपनी नई स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। यह ColorFit Qube 2 के नाम से लॉन्च की गई है। स्मार्टवॉच को अफॉर्डेबल प्राइस पर उतारा गया है। इसमें 1.96 इंच TFT डिस्प्ले मिलता है जिसके लिए कंपनी ने क्लाउड आधारित 220 वॉचफेस दिए हैं। स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ 5.1 की कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा भी यह कई और जरूरी फीचर्स के साथ आती है। पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Noise ColorFit Qube 2 smartwatch price

Noise ColorFit Qube 2 स्मार्टवॉच को 2,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। लेकिन वर्तमान में कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर इसे स्पेशल प्राइस Rs 1599 में खरीदा जा सकता है। अधिक जानकारी gonoise.com से ली जा सकती है। वियरेबल को रॉयल ब्लू, जेट ब्लैक, डीप वाइन, सिल्वर ग्रे और रोज़ पिंक कलर में खरीदा जा सकता है। 
 

Noise ColorFit Qube 2 smartwatch specifications

नॉइज कलरफिट क्यूब 2 स्मार्टवॉच में 1.96 इंच का टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 450 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। यानि कि एक चमकीला डिस्प्ले आपको मिलता है जिसे दिन की रोशनी में भी आसानी से पढ़ा जा सकता है। खास फीचर्स में इसकी IP67 रेटिंग भी है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं और 220 क्लाउड आधारित वॉचफेस हैं। 

Noise ColorFit Qube 2 में ब्लूटूथ 5.1 की कनेक्टिविटी मिलती है। जिसके माध्यम से इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग भी की जा सकती है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज में 7 दिन तक बैटरी बैकअप दे सकती है। स्मार्टवॉच में AI आधारित वॉयस असिस्टेंट स्पोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने इसमें कुछ बिल्टइन गेम्स जैसे Young Bird, Hamster आदि भी दिए हैं। जिससे यह कुछ हद तक यूजर का मनोरंजन भी कर सकती है। फिटनेस फीचर्स की बात करें तो यह हार्ट रेट सेंसर, SpO2 मॉनिटरिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और फीमेल साइकिल मॉनिटरिंग भी कर सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. LPG सब्सिडी नहीं आई? घर बैठे ऐसे चेक करें क्या है वजह, ऐसे पता चलेगा स्टेटस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  4. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  5. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
  7. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  8. Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
  10. iQOO Z11 का टीजर जारी, 9020mAh की विशाल बैटरी के साथ दमदार गेमिंग फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.