Noise ने लॉन्‍च कर दी 'बहुत सस्‍ती' स्‍मार्टवॉच, Rs 1500 से कम में ब्‍लूटूथ कॉलिंग का फीचर भी

Noise ColorFit Macro में 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ 2 इंच की TFT PCD डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टवॉच 200 वॉच फेस का सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 फरवरी 2024 13:37 IST
ख़ास बातें
  • Noise ColorFit Macro में 2 इंच की TFT PCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Noise ColorFit Macro में दी गई बैटरी 7 दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है।
  • Noise ColorFit Macro की शुरुआती कीमत 1,399 रुपये है।

Noise ColorFit Macro में 2 इंच की TFT PCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Noise

Noise ने भारतीय बाजार में एक नई स्मार्टवॉच Noise ColorFit Macro लॉन्च कर दी है। नई वॉच ColorFit सीरीज के तहत आई है और प्रीमियम बॉडी के साथ बड़ी डिस्प्ले से लैस है। यहां हम आपको Noise ColorFit Macro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Noise ColorFit Macro की कीमत और उपलब्धता


Noise ColorFit Macro के सिलिकॉन वेरिएंट की कीमत 1,399 रुपये, लैदर वेरिएंट की कीमत 1,499 रुपये और मैटल वेरिएंट की कीमत 1,599 रुपये है। ColorFit Macro वर्तमान में ई-कॉमर्स साइट Amazon पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, जिसकी पहली बिक्री 19 फरवरी 2024 को शुरू होगी। Noise ColorFit Macro कई ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें एक सिलिकॉन वेरिएंट (मिस्ट ग्रे, जेट ब्लैक और स्पेस ब्लू), एक लेदर स्ट्रैप वेरिएंट (क्लासिक ब्लैक और क्लासिक ब्राउन) और मेटालिक स्ट्रैप वेरिएंट (ब्लैक लिंक और सिल्वर लिंक) शामिल हैं।


Noise ColorFit Macro के स्पेसिफिकेशंस


Noise ColorFit Macro में 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ 2 इंच की TFT PCD डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टवॉच 200 वॉच फेस का सपोर्ट करती है। यह वॉच Noise Tru Sync टेक्नोलॉजी के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है, जिसके साथ बिल्ट इन माइक्रोफोन और एक स्पीकर शामिल हैं। नई स्मार्टवॉच में एक मैटल फिनिश और राउंड कॉर्नर के साथ रेक्टेंगुलर डिस्प्ले है। विभिन्न हेल्थ संबंधित सेंसर्स के साथ यह हार्ट रेट, SpO2 ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप, स्ट्रेस और फीमेल मैंस्ट्रुअल साइकल आदि को ट्रैक कर सकती है।

स्पोर्ट्स लवर के लिए यह 115 स्पोर्ट्स मोड्स प्रदान करती है। इस वॉच में वॉयस एसिस्टेंट दिया गया है। यह NoiseFit ऐप्लिकेशन से लिंक हो सकती है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो यह वॉच एक बार फुल चार्ज होकर 7 दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है। इसमें म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल, नोटिफिकेशन डिस्प्ले और कैलकुलेटर आदि फीचर्स भी मिलते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  3. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  4. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  5. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  7. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  9. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  10. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.