Moto Buds 2 भारत में लॉन्च, बजट में मिलेगा ANC, Spatial Audio और 48 घंटे बैटरी बैकअप!

Motorola ने भारत में Moto Buds 2 लॉन्च कर दिए हैं। इनमें 55dB ANC, Spatial Audio, Hi Res Audio और 48 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 मई 2026 12:59 IST
ख़ास बातें
  • Moto Buds 2 में 55dB तक Dynamic ANC सपोर्ट मिलता है
  • ईयरबड्स केस के साथ कुल 48 घंटे तक बैटरी बैकअप देते हैं
  • Moto Buds 2 में Bluetooth 6.0 और Spatial Audio फीचर शामिल हैं

Moto Buds 2 की कीमत सभी ऑफर्स के साथ 2,999 रुपये रखी गई है

Photo Credit: Motorola

Motorola ने भारत में अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Moto Buds 2 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी के मुताबिक नए ईयरबड्स में 11mm डायनामिक और 6mm माइक्रो प्लानर मैग्नेटिक ड्राइवर सेटअप दिया गया है। Moto Buds 2 में Hi Res Audio, Spatial Audio और Dynamic ANC जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल खासतौर पर बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस और लंबे बैटरी बैकअप के लिए तैयार किया गया है।

कीमत की बात करें तो Motorola ने Moto Buds 2 की शुरुआती कीमत करीब 2,999 रुपये रखी है। मोटोरोला का कहना है कि ये कीमत सभी ऑफर्स को मिलाकर लिमिटेड समय के लिए रहेगी, यानी रिटेल प्राइस इससे ज्यादा होने की संभावना है। नए Buds 2 PANTONE Carbon, PANTONE Violet Ice और PANTONE Gray Mist कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होंगे। कंपनी के मुताबिक ईयरबड्स 25 मई से Flipkart और Motorola ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर के साथ ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Moto Buds 2 में 11mm डायनामिक और 6mm माइक्रो प्लानर मैग्नेटिक ड्राइवर दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक यह सेटअप Hi Res Audio और Spatial Audio सपोर्ट के साथ बेहतर साउंड आउटपुट देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें Dynamic ANC फीचर भी मिलता है, जो 55dB तक नॉइज रिडक्शन सपोर्ट करता है। इसके अलावा Transparency Mode भी दिया गया है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो कंपनी का दावा है कि Moto Buds 2 सिंगल चार्ज पर 11 घंटे तक चल सकते हैं। वहीं चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी लाइफ 48 घंटे तक बताई गई है। कंपनी के मुताबिक सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है।

कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो Moto Buds 2 में Bluetooth 6.0 और Dual Connection सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा Wear Detection और कस्टमाइजेबल टच कंट्रोल्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Advertisement

Motorola के मुताबिक कम्पैटिबल डिवाइसेज के साथ यूजर्स Moto AI फीचर्स भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें Catch me up, Pay attention और Remember this जैसे फीचर्स शामिल हैं, जिन्हें AI आधारित नॉइज रिडक्शन और मीटिंग समरी जैसी सुविधाओं के लिए डिजाइन किया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.