Lava Probuds Xplore 25° भारत में लॉन्च, ₹2 हजार में डिस्प्ले वाले TWS ईयरबड्स

Lava Probuds Xplore 25° भारत में लॉन्च हो गए हैं। नए TWS Earbuds 1.69-इंच डिस्प्ले, Pop-up डिजाइन, 50 घंटे की बैटरी लाइफ, Quad Mic ENC और 35ms गेमिंग मोड के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 अगस्त 2026 14:49 IST
ख़ास बातें
  • Lava Probuds Xplore 25° में 1.69-इंच TFT डिस्प्ले और Pop-up डिजाइन है
  • 10mm ड्राइवर, Quad Mic ENC और 35ms Ultra-Low Latency गेमिंग मोड शामिल
  • कीमत 1,999 रुपये है और केस के साथ कुल 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है

Lava Probuds Xplore 25° में 1.69-इंच डिस्प्ले और Pop-up डिजाइन दिया गया है

Photo Credit: Lava

Lava ने भारत में अपने नए Lava Probuds Xplore 25° TWS ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का दावा है कि यह इन-बिल्ट डिस्प्ले और Pop-up मैकेनिज्म के साथ आने वाले भारत के पहले TWS ईयरबड्स हैं। नए ईयरबड्स में 1.69-इंच TFT डिस्प्ले, 10mm डायनेमिक ड्राइवर, 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ, 35ms लो-लेटेंसी गेमिंग मोड और Quad Mic ENC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Lava Probuds Xplore 25° की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है। इसे Cosmic Black, Charcoal Grey और Ivory White कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। नए TWS ईयरबड्स देशभर के रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी इसके साथ Over-the-Counter Replacement (OTCR) सपोर्ट भी दे रही है।

Advertisement

Lava Probuds Xplore 25° की सबसे बड़ी खासियत इसका Pop-up डिजाइन है। चार्जिंग केस में मैकेनिकल Pop-up मैकेनिज्म दिया गया है, जिससे केस खोलने का तरीका पारंपरिक TWS से अलग हो जाता है। इसके अलावा केस पर 1.69-इंच TFT कलर डिस्प्ले भी मौजूद है, जिससे यूजर जरूरी जानकारी सीधे केस पर ही देख सकते हैं और बार-बार स्मार्टफोन देखने की जरूरत कम होती है।

ऑडियो के लिए इनमें 10mm Dynamic Drivers दिए गए हैं। कॉलिंग के दौरान बेहतर वॉयस क्वालिटी के लिए चार माइक्रोफोन (Quad Mic) और Environmental Noise Cancellation (ENC) का सपोर्ट मिलता है, जिससे आसपास के शोर को कम करने में मदद मिलती है।

बैटरी की बात करें तो Lava Probuds Xplore 25° एक बार चार्ज करने पर केस के साथ मिलाकर 50 घंटे तक का कुल प्लेबैक टाइम देने का दावा करते हैं। इनमें फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है, जिसके जरिए 10 मिनट की चार्जिंग में करीब 4 घंटे का प्लेबैक मिल सकता है।

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 5.3 और डुअल डिवाइस पेयरिंग फीचर दिया गया है, जिससे यूजर एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट रह सकते हैं। गेमिंग के लिए 35ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी मोड दिया गया है। वहीं, IPX4 रेटिंग की वजह से ये ईयरबड्स पसीने और हल्के पानी के छींटों से भी सुरक्षित रहते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.