JBL Tour Pro 3 भारत में लॉन्च; इस TWS ईयरफोन्स के केस में मिलता है टचस्क्रीन डिस्प्ले, जानें कीमत

JBL के मुताबिक, Tour Pro 3 के चार्जिंग केस के जरिए ये ईयरबड्स USB और एनालॉग ऑडियो सोर्स से डायरेक्ट कनेक्ट हो सकते हैं, जैसे कि इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम, वो भी बिना ब्लूटूथ के।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जुलाई 2025 14:50 IST
ख़ास बातें
  • Tour Pro 3 में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वायरलेस ऑडियो ट्रांसमिशन का फीचर है
  • भारत में कीमत 29,999 रुपये, 11 जुलाई से JBL.com पर उपलब्ध होगा
  • Spatial 360 ऑडियो, Adaptive ANC और कुल 44 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है

JBL Tour Pro 3 की कीमत भारत में 29,999 रुपये रखी गई है

Photo Credit: JBL

JBL ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप TWS ईयरबड्स - JBL Tour Pro 3 को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये नए जनरेशन वाले ईयरबड्स JBL Spatial 360 ऑडियो के साथ आते हैं, जिसमें हेड ट्रैकिंग भी शामिल है। इसके अलावा इसमें 1.57-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले, True Adaptive Noise Cancellation 2.0 और एक पूरी तरह से रीडिजाइन किया गया स्मार्ट चार्जिंग केस दिया गया है, जो अब एक वायरलेस ऑडियो ट्रांसमीटर के तौर पर भी काम करता है।

JBL Tour Pro 3 की कीमत भारत में 29,999 रुपये रखी गई है और ये 11 जुलाई से JBL.com पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे दो कलर ऑप्शन - Black और Latte में पेश किया है।
Advertisement

JBL के मुताबिक, Tour Pro 3 के चार्जिंग केस के जरिए ये ईयरबड्स USB और एनालॉग ऑडियो सोर्स से डायरेक्ट कनेक्ट हो सकते हैं, जैसे कि इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम, वो भी बिना ब्लूटूथ के। इसमें हर ईयरबड के अंदर ड्यूल-ड्राइवर सेटअप है, जिसमें एक 10.2mm डायनामिक ड्राइवर और एक 5.1mm x 2.8mm का बैलेंस्ड आर्मेचर यूनिट शामिल है। इसमें 1.57-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले भी मिलता है, जो इनसे जुड़े सभी जरूरी स्टैट्स दिखाता है और इसी स्क्रीन से म्यूजिक और अन्य टास्क के लिए कंट्रोल्स भी मिलते हैं।

हाई-रिजॉल्यूशन वायरलेस ऑडियो के लिए LDAC सपोर्ट भी दिया गया है, जो फिलहाल सिर्फ Android यूजर्स के लिए काम करेगा। Spatial 360 फीचर हेड ट्रैकिंग के साथ मूवीज और गेमिंग एक्सपीरियंस को और इमर्सिव बना सकता है। इसमें True Adaptive Noise Cancellation 2.0 टेक भी शामिल है। नॉइज कैंसलेशन के साथ कॉल क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें 6 माइक्रोफोन, विंडप्रूफ डिजाइन और नया JBL Crystal AI एल्गोरिद्म यूज किया गया है। 
Advertisement

पर्सनल साउंड ट्यूनिंग के लिए Personi-fi 3.0 फीचर मौजूद है, जो JBL के मुताबिक, यूजर की सुनने की आदतों के हिसाब से साउंड आउटपुट को कस्टमाइज करता है। डिवाइस IP55 वाटर रेसिस्टेंट है, साथ ही मल्टी-पॉइंट कनेक्शन और टोटल 44 घंटे की बैटरी लाइफ (चार्जिंग केस के साथ) का दावा करता है।
Advertisement
 

JBL Tour Pro 3 की भारत में कीमत कितनी है?

JBL Tour Pro 3 की भारत में कीमत 29,999 रुपये रखी गई है।

JBL Tour Pro 3 भारत में कब से उपलब्ध होगा?

JBL Tour Pro 3 11 जुलाई 2025 से JBL.com पर उपलब्ध होगा।

JBL Tour Pro 3 में सबसे यूनिक फीचर क्या है?

JBL Tour Pro 3 का स्मार्ट चार्जिंग केस जो वायरलेस ऑडियो ट्रांसमिशन सपोर्ट करता है।

क्या JBL Tour Pro 3 Bluetooth के बिना भी काम कर सकता है?

हां, स्मार्ट केस के जरिए JBL Tour Pro 3 USB या इन-फ्लाइट सिस्टम से डायरेक्ट कनेक्ट हो सकता है।

JBL Tour Pro 3 में कौन-कौन से ऑडियो फीचर्स दिए गए हैं?

JBL Tour Pro 3 में LDAC सपोर्ट, Spatial 360 ऑडियो, हेड ट्रैकिंग और डुअल ड्राइवर सेटअप है।

क्या JBL Tour Pro 3 वाटर रेसिस्टेंस है?

हां, JBL Tour Pro 3 को IP55 रेटिंग मिली है।

JBL Tour Pro 3 की बैटरी लाइफ कितनी है?

चार्जिंग केस के साथ JBL Tour Pro 3 में कुल 44 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  8. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.