iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें

iQOO ने भारत में नए iQOO Buds लॉन्च किए हैं। इनमें 10mm ड्राइवर्स, Spatial Audio, AI कॉल नॉइज रिडक्शन और 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 अगस्त 2026 13:15 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Buds भारत में ₹1,899 की कीमत पर लॉन्च किए गए
  • ईयरबड्स में 50 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ मिलेगी
  • 42ms गेमिंग लेटेंसी के साथ AI कॉल नॉइज रिडक्शन मौजूद

iQOO Buds की भारत में कीमत 1,899 रुपये है

Photo Credit: iQOO

iQOO ने भारत में अपने नए iQOO Buds TWS ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। इन्हें कंपनी ने लेटेस्ट iQOO Z11 के साथ पेश किया है। नए ईयरबड्स में 10mm मूविंग कॉइल ड्राइवर्स, AI कॉल नॉइज रिडक्शन और Spatial Audio जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इनमें Bluetooth 6.1 कनेक्टिविटी के साथ 42ms गेमिंग लेटेंसी का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ iQOO Buds कुल 50 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं।

iQOO Buds की भारत में कीमत 1,899 रुपये रखी गई है। कंपनी सभी बैंक कार्ड्स पर 200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है, जिसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 1,699 रुपये हो जाती है। ईयरबड्स की बिक्री 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Amazon के जरिए शुरू होगी। इन्हें Flame Yellow कलर में खरीदा जा सकेगा।

iQOO Buds इन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं और इनमें 10mm मूविंग कॉइल ड्राइवर्स दिए गए हैं। ईयरबड्स AAC और SBC ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं। इनमें DeepX 4.0 Sound Effects और Spatial Audio भी दिया गया है। ईयरबड्स 20Hz से 20,000Hz तक की फ्रीक्वेंसी रेंज को सपोर्ट करते हैं।

कॉलिंग के लिए इनमें डुअल माइक्रोफोन यूनिट दी गई है, जो टू-ईयर वॉयस कॉलिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा AI कॉल नॉइज रिडक्शन फीचर भी मिलता है, जो कॉल के दौरान आसपास के शोर को कम करने के लिए काम करता है।

कनेक्टिविटी के लिए iQOO Buds में Bluetooth 6.1 और Dual-Channel Transmission 2.0 दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, खुले इलाके में इनकी कनेक्शन रेंज 10 मीटर तक है। गेमिंग के दौरान ईयरबड्स में 42ms की लो लेटेंसी मिलती है। ये Android डिवाइसेज के साथ क्विक पेयरिंग को भी सपोर्ट करते हैं।

Advertisement

ईयरबड्स में डबल-टैप, ट्रिपल-टैप और टच-एंड-होल्ड जैसे जेस्चर कंट्रोल दिए गए हैं। डस्ट और पानी के छींटों से बचाव के लिए इनमें IP54 रेटिंग मिलती है। iQOO Buds के हर ईयरबड में 53mAh की बैटरी दी गई है, जबकि चार्जिंग केस में 525mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ TWS कुल 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। वहीं हर ईयरबड एक बार फुल चार्ज होने पर 12 घंटे तक चल सकता है।

कंपनी के मुताबिक, ईयरबड्स को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब एक घंटे का समय लगता है, जबकि चार्जिंग केस को फुल चार्ज होने में करीब दो घंटे लगते हैं। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिसके तहत 10 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है। चार्जिंग केस का साइज 63×47.76×28.06mm है और इसका वजन करीब 41.3 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.