HUAWEI Watch Fit 5, Watch Fit 5 Pro लॉन्च, 10 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स

HUAWEI ने चीनी बाजार में अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच HUAWEI Watch Fit 5 और Watch Fit 5 Pro को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2026 12:33 IST
ख़ास बातें
  • HUAWEI Watch Fit 5 और Watch Fit 5 Pro में AMOLED डिस्प्ले है।
  • HUAWEI Watch Fit 5 और Watch Fit 5 Pro में 100+ वर्कआउट मोड मिलते हैं।
  • HUAWEI Watch Fit 5 और Watch Fit 5 Pro की बैटरी 10 दिनों तक चल सकती है।

HUAWEI Watch Fit 5 Pro में 1.92 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: HUAWEI

HUAWEI ने चीनी बाजार में अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच HUAWEI Watch Fit 5 और Watch Fit 5 Pro को लॉन्च कर दिया है। इन वॉच में दी गई बैटरी एक बार चार्ज होकर 10 दिनों तक चल सकती है। AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाली ये वॉच 100+ वर्कआउट मोड का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको HUAWEI Watch Fit 5 और Watch Fit 5 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

HUAWEI Watch Fit 5, Watch Fit 5 Pro Price

HUAWEI Watch Fit 5 के सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 1,099 युआन (लगभग 15,045 रुपये) और फैब्रिक स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 1,199 युआन (लगभग 16,410 रुपये) है। यह वॉच प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध है और 29 अप्रैल से आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। वहीं HUAWEI Watch Fit 5 Pro के सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 2,099 युआन (लगभग 28,730 रुपये) और ब्रेडेड फैब्रिक स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 2,199 युआन (लगभग 30,095 रुपये) है। यह प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए 29 अप्रैल से उपलब्ध होगी और बिक्री 15 मई से शुरू होगी।

HUAWEI Watch Fit 5, Watch Fit 5 Pro Specifications

HUAWEI Watch Fit 5 में 1.82 इंच और Watch Fit 5 Pro में 1.92 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 480×408 पिक्सल, AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें Fit 5 की अधिकतम ब्राइटनेस 2000 निट्स और Fit 5 Pro की अधिकतम ब्राइटनेस 3000 निट्स है। इन वॉच में 550 MPa एल्युमिनियम बॉडी के साथ नायलॉन/फ्लोरोइलास्टोमर स्ट्रैप वाला डिजाइन है। इन वॉच में पावर बटन + फंक्शन बटन दिया गया है। ये वॉच 100+ वर्कआउट मोड का सपोर्ट करती है। यह वॉच हुवावे हेल्थ ऐप के साथ कंपेटिबल है।  स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो लाइव व्यू, वॉच फेस, वेदर, कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल समेत काफी कुछ शामिल है। 

इन वॉच में एक्सेलेरोमीटर, जाइरोस्कोप सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, बैरोमेट्रिक प्रेशर सेंसर, टेंप्रेचर सेंसर, ईसीजी सेंसर और डेप्थ सेंसर है। ये वॉच 5 एटीएम वाटर रेसिस्टेंस और IP6X डस्टप्रूफ रेटिंग के साथ आती हैं। कनेक्टिविटी के लिए 2.4 GHz, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और NavIC सपोर्ट शामिल है। माइक और स्पीकर के साथ यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है। इन वॉच में दी गई बैटरी एक बार चार्ज होकर 10 दिनों तक चल सकती है, जबकि AOD के साथ अधिकतम 4 दिनों तक चल सकती है। वॉच मैग्नेटिक चार्जिंग पिन से चार्ज हो सकती है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.