Huawei ने फेक ईयरफोन बेचने वालों पर कसा शिकंजा, कोर्ट ने दिया 4.81 करोड़ मुआवजे का आदेश

टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए फेक प्रोडक्ट्स परेशानी की वजह हो सकते हैं, क्योंकि उनकी वजह से ब्रांड की प्रतिष्ठा और मुनाफा दोनों प्रभावित होते हैं, जिसके चलते कंपनियों को भारी नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2022 17:57 IST
ख़ास बातें
  • टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए फेक प्रोडक्ट्स परेशानी की वजह हो सकते हैं।
  • Huawei ब्रांड नाम के इस्तेमाल से ट्रेडमार्क नियमों का उल्लंघन होता है।
  • Huawei ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए लीगल एक्शन लिया।
टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए फेक प्रोडक्ट्स परेशानी की वजह बन रहे हैं, क्योंकि उनकी वजह से ब्रांड की प्रतिष्ठा और मुनाफा दोनों प्रभावित होते हैं, जिसके चलते कंपनियों को भारी नुकसान होता है। हाल ही में Huawei ने उसके नाम से फेक ईयरफोन प्रोडक्ट बेचने वालों के खिलाफ कदम उठाया। इस मामले में अधिकारियों ने इसमें शामिल व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा Huawei ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए लीगल एक्शन लिया और कंपनसेशन की मांग की।

Huawei ने केस दर्ज किया

Huawei ने हाल ही में फेक ईयरफोन बेचने वाले के खिलाफ केस दर्ज करवाते हुए सेल्स राइट्स और कॉपीराइट नियमों को तोड़ने के लिए कानूनी कार्रवाई की है। विक्रेता झांग मौमौ (Zhang Moumou) पर Huawei ब्रांड के नाम वाले फेक ईयरफोन बेचने का आरोप लगाया गया था। कोर्ट के मुताबिक, झांग मौमौ ने इयरफोन के लिए प्रोडक्ट लिस्ट में कई जगहों पर हुवावे ब्रांड नाम का इस्तेमाल किया, जिन्हें असलियत में हुवावे द्वारा नहीं बनाया गया था। सबूतों से साफ होता है कि करीब 4.06 मिलियन युआन यानी कि 4,81,88,546 रुपये की कीमत वाले करीबन 3,30,000 फेक हुवावे ईयरफोन बेचे गए थे।

कोर्ट ने फैसला सुनाया कि प्रोडक्ट पर Huawei ब्रांड नाम के इस्तेमाल से ट्रेडमार्क नियमों का उल्लंघन होता है। वहीं झांग मौमौ को आर्थिक नुकसान के लिए 4,03,000 युआन कंपनसेशन देने का आदेश दिया गया। कोर्ट ने यह भी बताया है कि केस में शामिल लिंक के जरिए प्रोडक्ट पर हुवावे ब्रांड नाम का इस्तेमाल ट्रेडमार्क नियमों का उल्लंघन करता है और ट्रेडमार्क पर हुवावे का अधिकार है।
Advertisement

इस केस में किसी का नाम इस्तेमाल करके फायदा कमाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब हुवावे ने अपने ब्रांड के तहत बेचे जा रहे फेक ईयरफोन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस साल मई में कंपनी ने फेक हुवावे ईयरफोन बेचने के लिए एक वेबसाइट पर केस दर्ज किया और कंपनसेशन के तौर पर 1 मिलियन युआन हासिल किए।

अप्रैल में एक डिजिटल स्टोर को भी Huawei ब्रांड के तहत ईयरफोन बेचने के लिए 1,50,000 युआन का भुगतान करना पड़ा था। हुवावे अपनी प्रोडक्ट के नाम और अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी की सिक्योरिटी पर काफी ध्यान देती है। ऐसे में अगर कोई कंपनी केने अधिकारों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei, Huawei Earphone, Fake Earphone, Fake Huawei Earphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  2. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  3. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  4. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  5. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  7. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  8. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  10. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.