Honor WhizKid 2i वॉच हुई लॉन्च, बच्चों का ख्याल रखने में मां-बाप की करेगी मदद

Honor WhizKid 2i स्मार्टवॉच की कीमत 299 युआन (लगभग 3,426 रुपये) है। यह स्मार्टवॉच बिक्री के लिए JD.com पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जुलाई 2024 14:00 IST
ख़ास बातें
  • Honor WhizKid 2i 10 फोल्ड प्रीशियन पोजिशनिंग सिस्टम के साथ आती है।
  • Honor WhizKid 2i स्मार्टवॉच में 930mAh की बैटरी दी गई है।
  • Honor WhizKid 2i स्मार्टवॉच Alipay पेमेंट कोड्स का भी सपोर्ट करती है।

Honor WhizKid 2i में 930mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Honor

Honor ने Honor Choice के तहत नई बच्चों की स्मार्टवॉच WhizKid 2i पेश की है, जिसमें 4G कनेक्टिविटी का दावा किया गया है। WhizKid 2i 10 फोल्ड प्रीशियन पोजिशनिंग सिस्टम के साथ आती है। यहां हम आपको स्मार्टवॉच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor WhizKid 2i Price


Honor WhizKid 2i स्मार्टवॉच की कीमत 299 युआन (लगभग 3,426 रुपये) है। यह स्मार्टवॉच बिक्री के लिए JD.com पर उपलब्ध है। यह स्मार्टवॉच फेयरीलैंड पर्पल और डॉन ब्लू कलर में आती है।


Advertisement
Honor WhizKid 2i Specifications


Honor WhizKid 2i 10 फोल्ड प्रीशियन पोजिशनिंग सिस्टम के साथ आती है। यह जीपीएस, Beidou, बेस स्टेशन पोजिशनिंग, एजीपीएस, वाई-फाई और इनडोर पोजिशनिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। AI पोजिशनिंग के साथ यह मल्टी लेयर विजन वाली वॉच बिल्डिंग या भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी सटीक लोकेशन ट्रैकिंग प्रदान करती है। इसके अलावा वॉच सभी चीनी नेटवर्क पर 4G कनेक्टिविटी का सपोर्ट करती है, जिससे वीडियो कॉल और रियल-टाइम लोकेशन अपडेट प्रदान करती है।

स्मार्टवॉच में हिस्टोरिकल ट्रेजेक्ट्री जैसे फीचर्स से लैस है जो कि माता-पिता को बीते 30 दिनों में अपने बच्चों की एक्टिविटी को देखने की सुविधा देती है। जब बच्चे तय क्षेत्र छोड़ते हैं तो अलर्ट पाने के लिए सेफ जोन सेट किए जा सकते हैं। इमरजेंसी में वन-टच एसओएस बटन प्री-डिफाइंड कॉन्टैक्ट पर तुरंत कॉल ट्रिगर करता है।
Advertisement

इस स्मार्टवॉच में 930mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक इस्तेमाल की जा सकती है। इसमें दिया गया बिल्ट इन कैमरा वीडियो कॉलिंग की सुविधा देता है। वहीं XiaoDu वॉयस एसिस्टेंट बेहतर जानकारी प्रदान करता है, जो कि बच्चों के सवालों के जवाब देने के लिए बेस्ट है। यह वॉच Alipay पेमेंट कोड्स का भी सपोर्ट करती है जो कि बच्चों को पेरेंटल कंट्रोल और खर्च लिमिट के साथ छोटी खरादीरी की अनुमति मिलती है।
Advertisement

WhizKid 2i डेली स्टेप्स को रिकॉर्ड करने के साथ कई स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करती है। यह वॉच डेली की टूट-फूट को झेलने के लिए भी बनाई गई है। इसमें IPX8 वाटरप्रूफ रेटिंग है, जो इसे बारिश, पसीने और यहां तक कि डूबने से भी बचाव प्रदान करती है। इसके अलावा वॉच गिरने, बंप और डेली के इस्तेमाल के लिए बेस्ट है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  2. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  3. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  4. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  6. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  7. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  8. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  9. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  10. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.