Gionee ने SpO2 और हार्ट रेट मॉनिटर के साथ STYLFIT GSW6 और GSW8 स्मार्टवॉच की लॉन्च, जानें कीमत

Gionee ने अपनी दो नई स्मार्टवॉच STYLFIT GSW6 और STYLFIT GSW8 को लॉन्च कर दिया है। दोनों नई स्मार्टवॉच में समान फिचर्स हैं मगर इनके डिजाइन अलग हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जुलाई 2021 10:49 IST
ख़ास बातें
  • Gionee STYLFIT GSW6 एक चौकोर आकार के वॉच फेस के साथ आती है।
  • Gionee STYLFIT GSW8 एक गोल डायल के साथ आती है।
  • STYLFIT GSW8 में यूजर को 30 गाने स्टोर करने की क्षमता मिलती है।

इन स्मार्टवॉच में SpO2 मॉनिटर, हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर, कैलोरी मीटर के अलावा और भी कई फीचर्स दी गई हैं। 

Gionee ने अपनी दो नई स्मार्टवॉच STYLFIT GSW6 और STYLFIT GSW8 को लॉन्च कर दिया है। दोनों नई स्मार्टवॉच में समान फीचर्स हैं मगर इनके डिजाइन अलग हैं। Gionee STYLFIT GSW6 एक चकोर आकार के वॉच फेस के साथ आती है जबकि STYLFIT GSW8 एक गोल डायल के साथ आती है। इससे पहले चीनी कंपनी ने पिछले महीने STYLFIT GSW7 स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया था। अब इन दो नई स्मार्टवॉच को भी कंपनी ने इस लाइनअप में जोड़ दिया है। 
 

Gionee STYLFIT GSW6 And STYLFIT GSW8 Price, Availability

Gionee STYLFIT GSW6 को काफी किफायती दाम पर लॉन्च किया गया है। यह 2,999 रुपये की कीमत के साथ आती है। यह केवल मैट ब्लैक रंग में उपलब्ध है और इसे Amazon.in पर खरीदा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर Gionee STYLFIT GSW8 की कीमत GSW6 से थोड़ी ज्यादा है। यह एक्लिप्स ब्लैक और एक लेदर स्ट्रैप के साथ एक सिएना ब्राउन वेरिएंट में उपलब्ध है। एक्लिप्स ब्लैक मॉडल की कीमत 3,499 रुपये है जबकि सिएना ब्राउन वेरिएंट 3,799 रुपये में उपलब्ध है।
 

Gionee STYLFIT GSW6 And STYLFIT GSW8 Features, Specifications

दोनों नई स्मार्टवॉच में समान फिचर्स हैं मगर इनके डिजाइन अलग हैं। Gionee STYLFIT GSW6 एक चौकोर आकार के वॉच फेस के साथ आती है जबकि STYLFIT GSW8 एक गोल डायल के साथ आती है। इनमें SpO2 मॉनिटर, हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर, कैलोरी मीटर के अलावा और भी कई फीचर्स दी गई हैं। 
STYLFIT GSW6 और STYLFIT GSW8 में एक बिल्ट-इन स्पीकर और एक माइक्रोफ़ोन भी दिया गया है जो यूजर को स्मार्टफोन के द्वारा कनेक्ट होने पर स्मार्टवॉच से सीधे इनकमिंग कॉल लेने की सुविधा देता है। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ के माध्यम से स्मार्टफोन से कनेक्ट होती हैं। कंपनी का कहना है कि साउंड क्वालिटी काफी स्पष्ट और आरामदायक है। 

STYLFIT GSW8 स्मार्टवॉच का ऊंचे स्तर का मॉडल है। इसमें यूजर को 30 गाने स्टोर करने की क्षमता मिलती है जो वर्कआउट के दौरान बजाए जा सकते हैं। साथ ही म्यूजिक कंट्रोल और प्लेबैक के अलावा डिवाइसेज को हेडफोन या नेकबैंड से भी कनेक्ट किया जा सकता है। स्टोर होने वाले 30 गाने ऑफलाइन भी प्ले किए जा सकते हैं। 
इन डिवाइसेज में कई अन्य फीचर्स भी ऑनबोर्ड मिलती हैं जैसे- पेडोमीटर, कैमरा कंट्रोल, मासिक धर्म चक्र ट्रैकर, कैलोरी काउंटर, Find My Phone आदि सुविधा। इसके अलावा आउटडोर रन, इनडोर रन, इनडोर वॉक, आउटडोर वॉक, हाइकिंग, सीढ़ी स्टेपर, आउटडोर साइकिल, स्थिर बाइक, रोइंग मशीन जैसे मल्टी स्पोर्ट्स मोड भी हैं। 
STYLFIT GSW6 में 220mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह 5 दिन तक चल सकती है और 15 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। वहीं STYLFIT GSW8 में 300mAh की बैटरी है जो दैनिक उपयोग के लिए 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ और 18 दिनों के स्टैंडबाय टाइम का वादा करती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग वाला धांसू फोन
  2. BSNL का प्राइवेटाइजेशन नहीं किया जाएगा, 9 करोड़ से ज्यादा हुए कस्टमर्स
  3. Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G vs Poco M8 5G: जानें 20K में कौन सा फोन है बेस्ट
  4. 7000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Realme P4 Lite 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL का प्राइवेटाइजेशन नहीं किया जाएगा, 9 करोड़ से ज्यादा हुए कस्टमर्स
  2. 9,020mAh की बैटरी के साथ जल्द लॉन्च होगा iQOO Z11
  3. Xiaomi Book Pro 14 लैपटॉप हुआ लॉन्च, टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ गजब के फीचर्स से है लैस, जानें कीमत
  4. अब नए तरीके से Reels कंट्रोल कर पाएंगे आप, Instagram पर टैप टू पॉज फीचर हुआ पेश, जानें
  5. Lyne ने Rs 449 से शुरू होने वाले ईयरबड्स CoolPods 11 Pro , नेकबैंड किए लॉन्च, 60 घंटे तक बैटरी!
  6. OnePlus Nord Buds 4 Pro लॉन्च, 54 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें क्या हैं खासियतें
  7. Lenovo ने  9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया Legion Y700 Gen 5 गेमिंग टैबलेट, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Apple के चीफ Tim Cook ने जल्द रिटायरमेंट लेने से किया इनकार
  9. 40°C जैसी भयंकर गर्मी में राहत देने के लिए Elista लेकर आया 4 नए Snowstorm Air Cooler, जानें सबकुछ
  10. Realme C100i में हो सकती है 6.8 इंच LCD स्क्रीन, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.