SpO2 मॉनिटरिंग और Snapdragon 4100+ प्रोसेसर के साथ Fossil Gen 6 स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

Fossil Gen 6 स्मार्टवॉच 2021 लाइनअप का लॉन्च कर दिया गया है। यह रेंज विभिन्न स्टाइल और साइज में आती है और Michael Kors ब्रांडेड वर्जन भी इसमें शामिल है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 सितंबर 2021 10:19 IST
ख़ास बातें
  • Fossil Gen 6 रेंज की कीमत 299 डॉलर (लगभग 21,900 रुपये) है।
  • इसके स्टेनलेस स्टील मॉडल की कीमत 319 डॉलर (लगभग 23,300 रुपये) है।
  • Fossil Gen 6 में 42mm और 44mm डायल साइज में एक गोलाकार डायल दिया गया है।

Fossil Gen 6 रेंज पहले से ही कंपनी की साइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

Fossil Gen 6 स्मार्टवॉच 2021 लाइनअप का लॉन्च कर दिया गया है। यह रेंज विभिन्न स्टाइल और साइज में आती है और Michael Kors ब्रांडेड वर्जन भी इसमें शामिल है। ये नई स्मार्टवॉच पुराने Wear OS 2 सॉफ्टवेयर पर चलती हैं न कि Wear OS 3 सॉफ्टवेयर पर जिसे Galaxy Watch 4 रेंज में पेश किया गया था। Fossil ने 2022 में Wear OS 3 अपडेट का वादा किया है। नई Fossil Gen 6 रेंज 42mm और 44mm डायल साइज में आती है और Qualcomm के Snapdragon 4100+ प्लेटफॉर्म पर चलती है।
 

Fossil Gen 6 price, sale

नई Fossil Gen 6 रेंज की कीमत 299 डॉलर (लगभग 21,900 रुपये) है। इसके स्टेनलेस स्टील मॉडल की कीमत 319 डॉलर (लगभग 23,300 रुपये) है। यह यूएस में पहले से ही प्री-ऑर्डर के लिए तैयार है और शिपिंग 27 सितंबर के करीब शुरू होने की उम्मीद है। यह स्मोक स्टेनलेस स्टील, ब्राउन लेदर, ग्रीन कैमो ग्रोसग्रेन और गोल्ड/पर्पल विकल्पों में आती हैं। यूएस साइट पर विभिन्न सिलिकॉन, लेदर और स्टेनलेस स्टील बैंड ऑप्शन भी लिस्ट किए गए हैं, जिनकी कीमत 29 डॉलर से 49 डॉलर (लगभग 2,000 रुपये से 3,500 रुपये) है। Fossil Gen 6 रेंज अन्य अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कब लॉन्च होगी, इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
 

Fossil Gen 6 smartwatch specifications

स्पेसिफिकेशन और डिजाइन की बात करें तो Fossil Gen 6 में 42mm और 44mm डायल साइज में एक गोलाकार डायल दिया गया है। इसमें 1GB रैम और 8GB स्टोरेज ऑनबोर्ड दी गई है और स्मार्टवॉच में 326ppi डिस्प्ले के साथ 1.28-इंच (416x416 पिक्सल) कलर AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4100+ प्लेटफॉर्म पर चलती है जो तेजी से ऐप लोडिंग और कम पावर खपत के साथ 30 प्रतिशत बढ़े हुए प्रदर्शन का दावा करता है। यह ब्लूटूथ v5 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है और इसमें कॉल करने और रिसीव करने के काबिल बनाने के लिए एक स्पीकरफोन और माइक है। मेग्नेटिक चार्जिंग डॉक इसको 30 मिनट से अधिक समय में 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में सक्षम है। कहा गया है कि बैटरी लाइफ एक्सटेंडेड मोड में 24 घंटे से ज्यादा चलती है।

Fossil Gen 6 में ब्लड सेचुरेशन को मापने के लिए SpO2 सेंसर है। साथ ही हार्ट रेट मॉनिटरिंग और बिल्ट-इन वेलनेस ऐप भी हैं जो आपकी एक्टिविटी को ट्रैक करते हैं, प्रोग्रेस की निगरानी करते हैं और खपत की गई कैलोरी की मात्रा को मापते हैं। जैसा कि बताया गया है, यह लाइनअप Wear OS 2 पर चलता है और Google Assistant सपोर्ट के साथ आता है। यह 3ATM वाटर रेसिस्टेंट है। अन्य फीचर्स में सोशल वॉच फेस, कैलेंडर अलर्ट, स्मार्टफोन नोटिफिकेशन्स, स्मार्ट घरेलू डिवाइसेज के लिए कंट्रोल आदि बहुत कुछ शामिल हैं। अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों में GPS, NFC SE और Wi-Fi सपोर्ट शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  4. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  4. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  5. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  6. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  8. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  9. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  10. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.