5 दिनों के बैटरी बैकअप वाली Dizo Watch R Talk, Watch D Talk की कीमत और लाइव इमेज लॉन्च से पहले लीक

एक नई रिपोर्ट में MySmartPrice में इन 2 स्मार्टवॉचेज की लाइव इमेजेज और कीमत से जुडी जानकारी लीक की है। यह जानकारी इंडस्ट्री सूत्रों से आई है और वहीं से भारत में इन स्मरवॉचेज की पिक्चर्स और कीमत लीक की गई है। 

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 सितंबर 2022 18:30 IST
ख़ास बातें
  • Daiwa ने भारत में नया 65 इंच का टीवी लॉन्च कर दिया है।
  • Daiwa का यह Smart TV एलजी के webOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
  • कीमत की बात करें तो इस टीवी की कीमत 56,999 रुपये रखी गई है।

Photo Credit: MySmartPrice

Dizo जल्द ही भारत में अपनी पहली ब्लूटूथ कॉलिंग इनेबल्ड स्मार्टवॉचेज लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में दो नए मॉडल्स लेकर आने वाली है जिनमें नई Watch R Talk और Watch D Talk होगी। 

ब्रांड ने हाल ही में टीज किया है वो 2 ब्लूटूथ कॉलिंग पर आधारित स्मार्टवॉच लेकर आने वाला है। हालांकि, इन वियरेबल डिवाइसेज के बारे में आधिकारिक डिटेल्स अभी तक बाहर नहीं आई हैं। अब, एक नई रिपोर्ट में MySmartPrice में इन 2 स्मार्टवॉचेज की लाइव इमेजेज और कीमत से जुडी जानकारी लीक की है। यह जानकारी इंडस्ट्री सूत्रों से आई है और वहीं से भारत में इन स्मरवॉचेज की पिक्चर्स और कीमत लीक की गई है। 
Advertisement

सोर्स के अनुसार, Dizo Watch D Talk दोनों मॉडल्स में से ज्यादा किफायती मॉडल होने वाला है। इसकी कीमत 4000 रुपये के अंदर ही रखी जाएगी। वहीं, Watch R Talk इससे महंगी वॉच होगी। इसकी कीमत को 5,000 रुपये के आस-पास रखी जाएगी। इसके अलावा, दोनों स्मार्टवॉचेज पर पहली सेल के दौरान 500 रुपये से 1,000 का इंट्रोडक्टरी डिस्काउंट मिलेगा। दोनों स्मार्टवॉचेज को 7 सितम्बर को आधिकारिक तौर से पेश किया जाएगा।  

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें, Dizo Watch R Talk में 1.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 360 x 360px रिजोल्यूशन दिया जाएगा। इसके अलावा, यह सर्कुलर पैनल के साथ आएगी जो ऑलवेज ऑन डिस्प्ले सपोर्ट करेगा। आने वाली इस वॉच की बैटरी लाइफ की बात करें तो यह नार्मल इस्तेमाल में 10 दिन एयर ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ 5 दिनों का बैटरी बैकअप देगी। इसके अन्य फीचर्स में, कॉल्स के लिए नॉइस कैंसलेशन, स्टेबल कनेक्शन, क्लियर साउंड के लिए 120 प्रतिशत बड़े स्पीकर ड्राइवर और वॉइस असिस्टेंट के लिए सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dizo Watch D Talk

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.