Boult Crown स्मार्टवॉच हेल्थ ट्रैकर, कॉलिंग फीचर के साथ 1,499 रुपये में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

भारत में Boult Crown की कीमत 1,499 रुपये है और इसे आधिकारिक Boult वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जुलाई 2023 19:12 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Boult Crown की कीमत 1,499 रुपये है
  • इसे आधिकारिक Boult वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है
  • इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और 150 से अधिक वॉच फेस शामिल हैं

भारत में Boult Crown की कीमत 1,499 रुपये है

Boult Crown स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया गया है। स्मार्टवॉच काफी हद तक Apple Watch Ultra की तरह दिखाई देती है। इसमें 1.95 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है, जो 900 nits तक की मैक्सिमम ब्राइटनेस देता है। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग और स्मार्ट हेल्थ ट्रैकर जैसे हार्ट रेट सेंसर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, SpO2 सेंसर और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स से लैस है। इसमें ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी मिलती है और कॉलिंग के लिए डेडिकेटेड माइक और स्पीकर भी फिट किए गए हैं। Boult Crown स्मार्टवॉच में जिंक-अलॉय मेटालिक फ्रेम और घूमने वाला क्राउन बटन है।
 

भारत में Boult Crown स्मार्टवॉच की कीमत

भारत में Boult Crown की कीमत 1,499 रुपये है और इसे आधिकारिक Boult वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। स्मार्टवॉच चार कलर - ब्लैक, ऑरेंज, येलो और ब्लू में उपलब्ध है।
Advertisement
 

Boult Crown के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स

Boult Crown स्मार्टवॉच में आयताकार डायल और घूमने वाले क्राउन के साथ जिंक-अलॉय मेटालिक फ्रेम मिलता है। बोल्ट की स्मार्टवॉच 1.95 इंच HD डिस्प्ले से लैस है, जो 900 nits तक की मैक्सिमम ब्राइटनेस देता है। ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ, घड़ी में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए एक डेडिकेटेड माइक और स्पीकर भी है। यूजर्स इस वॉच पर कॉन्टैक्ट्स को सिंक भी कर सकते हैं।

Boult Crown स्मार्टवॉच SpO2 सेंसर, हार्ट रेट ट्रैकर, ब्लड-प्रेशर मॉनिटर के साथ-साथ महिला स्वास्थ्य ट्रैकर, एक्टिविटी ट्रैकर और स्लीप ट्रैकिंग से लैस है। इसके अलावा, इसमें क्रिकेट, रनिंग, साइकिलिंग, बास्केटबॉल, योगा और स्विमिंग सहित 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है। स्पोर्ट्स मोड के लिए एक डेडिकेटेड बटन है। यूजर्स स्मार्टवॉच के लिए 150 से अधिक वॉच फेस और आठ अलग-अलग यूआई में से चुन सकते हैं। इसके अलावा, घड़ी में AI वॉयस असिस्टेंस और 'Find My Phone' फीचर भी हैं।
Advertisement

Boult Crown स्मार्टवॉच की अन्य विशेषताओं में एक इनबिल्ट अलार्म वॉच, टाइमर, स्टॉपवॉच, मौसम सूचनाएं, सेडेंटरी रिमाइंडर (ज्यादा देर तक स्थिर रहने पर अलर्ट) और इनबिल्ट मिनी गेम शामिल हैं। क्राउन को किसी स्मार्टफोन से कनेक्ट करने पर फोन में आने वाले मैसेज, कॉल और अन्य ऐप्स के नोटिफिकेशन भी दिखाई देते हैं। कंपनी का दावा है कि स्मार्टवॉच धूल और पानी प्रतिरोध के लिए IP67 रेटिंग से लैस है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Black, Orange, Yellow and Blue

Display Size

50mm

Compatible OS

Android, iOS

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Square
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  5. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.